विविध भारत

मध्यप्रदेश उपचुनाव: भाजपा 17 सीटों पर कांग्रेस 9 पर और बसपा दो पर आगे

Highlights एक्जिट पोले अनुसार भाजपा के खाते में 16 से 18 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस को 10 से 12 सीटें जीत सकती है।
less than 1 minute read
Madhya pradesh Election
मध्यप्रदेश उपचुनाव।

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश उपचुनाव ने भाजपा 17 सीटों पर कांग्रेस 9 पर और बसपा दो पर आगे। राज्य में 230 सदस्यीय विधानसभा के उपचुनाव में 28 सीटों पर मतदान हुआ। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पक्की बताई गई है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। इसके अनुसार भाजपा के खाते में 16 से 18 सीटें जा सकती हैं।

शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार बचाते दिख रहे हैं

वहीं, कांग्रेस 10 से 12 सीटें जीत सकती है। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान अपनी सरकार बचाते दिख रहे हैं। भाजपा को 46 फीसदी तो कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। उपचुनाव के ये परिणाम न केवल प्रदेश की भाजपा सरकार के भाग्य का फैसला करेंगे, बल्कि प्रदेश के तीन क्षत्रपों- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के राजनीतिक भविष्य पर भी असर डालेंगे।

Updated on:
10 Nov 2020 12:56 pm
Published on:
10 Nov 2020 12:16 pm