विविध भारत

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली मुठभेड़ ढेर में 37 नक्सलियों के शव बरामद, 16 की पहचान

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में इंद्रावती नदी से मंगलवार को सुरक्षाबलों ने 15 और संदिग्ध नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

2 min read
Apr 25, 2018

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में इंद्रावती नदी से मंगलवार को सुरक्षाबलों ने 15 और संदिग्ध नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। जिसके साथ अब तक मरने वाले नक्सलियों की संख्या की 37 हो गई है। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा पर बहने वाली नदी के किनारे से शव बरामद किए गए थे। शव पानी में फूल चुके थे और उनका सड़ना शुरू हो गए थे। इन शवों में से 16 की पहचान कर ली गई है।

1.06 करोड़ रुपये का इनाम

जानकारी के अनुसार पहचाने गए नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1.06 करोड़ रुपये का इनाम था। एक अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं कनेर की शर्त पर बताया कि यह सभी शव रविवार सुरक्षाबलों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने वाले नक्सलियों के हो सकते हैं। शायद इनकी मुठभेड़ में घायल होने के बाद मौत हो गई होगी। महाराष्ट्र में चार दशक बाद यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

सी-60 कमांडो ने छेड़ा अभियान

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ यह आॅपरेशन महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 कमांडो ने शुरू किया है। ये कमांडो नक्सलियों की तलाश में लगे हुए थे। एक सीनियर पुलिस आॅफिसर के अनुसार कासानसुर के जंगल क्षेत्र में सी-60 स्क्वाड के अभियान में 22 अप्रैल को 16 नक्सलियों (9 पुरूष और 7 महिलाओं) के शव बरामद किए गए। समूचे गढ़चिरौली जिले में खोज अभियान जारी है। इस क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने लगभग चारों तरफ से सील कर दिया है। नक्सलियों को ढूंढ़ निकालने के लिए जंगलों, गांवों, पहाड़ियों और घाटियों में खोज अभियान जारी है। जिले में नवीनतम अभियान के तहत कम से कम कई नक्सली ढेर हो चुके हैं। रविवार 36 घंटे चली मुठभेड़ में 37 नक्सली मारे गए थे। हालिया मुठभेड़ सोमवार को जिमलागट्टा के राजाराम कनहिला गांव में हुई थी। मृतकों में अहेरी दलम का कमांडर भी शामिल है, जिसकी पहचान नंदू के रूप में हुई है। महाराष्ट्र में चार दशक बाद यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

Published on:
25 Apr 2018 09:01 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग