विविध भारत

महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 9 की मौत

Maharashtra के Sangli में बड़ा हादसा बाढ़ के बाद नाव पलटने से 9 लोगों की गई जान 16 लोगों को बचाया गया, कुछ अभी भी लापता

2 min read

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सांगली ( Sangli ) में बड़े हादसे की खबर है। यहां बाढ़ के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिसके चलते 9 लोगों की जान चली गई। दरअसल सांगली जिले में बाढ़ ( Flood in Maharashtra ) के बाद प्रशासन की ओर से बचाव कार्य चल रहा था। इसी बीच ग्रामीणों से भरी एक नाव पलट ( Boat Overturned ) गई और इसमें 9 लोगों की डूबने से मौत हो गई।

आपको बता दें कि पिछले सात दिन में महाराष्ट्र के कई इलाकों में जोरदार बारिश के बाद हालात काफी बिगड़ गए हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन लगातार रेक्स्यू ऑपरेशन के जरिये लोगों को बचाने का काम में जुटा है।

ऐसे हुआ हादसा
महाराष्ट्र के सांगली जिले में ग्रामीणों से भरी नाव अचानक पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। पलुस ब्लॉक के भामनाल के पास गुरुवार को हुए इस हादसे में 9 ग्रामीणों की मौत हो गई।

हादसे के वक्त इस नाव में 27 से 30 ग्रामीण सवार थे। प्रशासन ने 16 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है।

आपको बता दें कि पिछले 7 दिन में पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है। जबकि ढाई लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

NDRF , सेना, नौसेना सभी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे
सांगली, सतारा, सोलापुर समेत महाराष्ट्र के कई इलाके इन दिनों भारी बारिश के बाद उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे हैं।

यही वजह है कि यहां बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ, सेना और नौसेना संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रही हैं।

Published on:
08 Aug 2019 02:05 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच