विविध भारत

Maharashtra CM उद्धव ठाकरे ने दी फिर से लॉकडाउन लागू करने की चेतावनी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ( Maharashtra CM ) ने स्थानीय लोगों से की काम करने की अपील। प्रदेश ( Maharashtra ) में उद्योग खुले लेकिन मजदूरों ( labourers ) की आई कमी। लॉकडाउन ( Covid-19 Lockdown in india ) में ढील के बाद social distancing जैसे नियम मानना जरूरी।

2 min read
Maharashtra CM Uddhav Thackeray gives warning of lockdown, appeals local to work

मुंबई। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus in india ) से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र ( CoronaVirus In Maharashtra ) में लॉकडाउन ( Covid-19 Lockdown in india ) के बाद ज्यादातर हिस्से में उद्योग शुरू हो गए हैं। हालांकि प्रवासी मजदूरों ( migrant labourers ) के घर वापस जाने के चलते महाराष्ट्र में तमाम निर्माणाधीन परियोजनाओं को मजदूरों की कमी ( crisis ) का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray ) ने स्थानीय लोगों से इन कामों में रोजगार पाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लॉकडाउन ( Lockdown ) में दी गई ढील के दौरान नियमों ( social distancing ) का उल्लंघन किया गया तो फिर से लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।

ठाकरे बुधवार को फिर से भूमिपुत्रों के पास पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की कमी के कारण मेट्रो और अन्य परियोजनाओं में काम करने के लिए स्थानीय निवासियों को की आवश्यकता है। मई में ठाकरे ने पहली बार राज्य के भूमिपुत्रों से अपील की थी कि वे महाराष्ट्र को 'आत्मनिर्भर' बनाने के लिए लॉकडाउन के बाद से शुरू होने वाले उद्योगों में काम करें।

ठाकरे ने बुधवार को स्थानीय युवाओं से महामारी के कारण पैदा हुए आपातकालीन हालात का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "प्रवासी मजदूर अपने मूल स्थानों पर चले गए हैं। उनके लौटने की प्रतीक्षा किए बिना, डिविजन के हिसाब से कुशल और अर्ध-कुशल श्रमिकों की एक सूची जरूर तैयार की जानी चाहिए। नौकरियों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी जुटाई जानी चाहिए। फिर लोगों की उपलब्धता के लिए इसका राज्य भर में विज्ञापन किया जाना चाहिए, खासकर उन स्थानों पर जहां मेट्रो परियोजनाएं चल रही हैं, ताकि भूमिपुत्रों को रोजगार मिले।"

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह आवश्यक सेवाओं के श्रमिकों के लिए उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए केंद्र के साथ परामर्श कर रहे थे। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि ट्रेनें शुरू होने पर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है और अगर भीड़ जुटी या सोशल डिस्टेंसिंग आदि नियमों का उल्लंघन किया गया, तो लॉकडाउन के प्रतिबंध फिर से लगाए जाएंगे।

मुंबई ( Mumbai ), पुणे ( Pune ) और नागपुर में मेट्रो ( Metro ) परियोजनाओं और मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक परियोजना के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ठाकरे ने इस बात पर भी जोर दिया कि कौशल विकास विभाग के समन्वय में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, "सरकार छूट देने के बाद स्थिति का आकलन कर रही है। छूट के पहले दिन कुछ भीड़ थी जिसने चिंता पैदा की। अगर यह महसूस किया गया कि ये छूट घातक हो सकती है, तो हमारे पास फिर से लॉकडाउन प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।"

जहां मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे को छोड़कर समूचे राज्य में उद्योगों ने परिचालन फिर से शुरू कर दिया है, कई उद्योगों ने मजदूरों की कमी की शिकायत की है। अनुमान लगाया गया है कि बीते 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ( Covid-19 Lockdown in india ) शुरू होने के बाद से अनुमानित 24 लाख अंतर-राज्यीय प्रवासी महाराष्ट्र छोड़कर चले गए हैं।

Updated on:
11 Jun 2020 12:57 pm
Published on:
11 Jun 2020 10:14 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश