सीबीएसई बोर्ड ( CBSE Board ) के नतीजे आगामी 15 अगस्त ( 15 August ) तक घोषित किए जा सकते हैं। 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षा के नतीजे ( CBSE Board Result ) महज कुछ ही दिनों के अंतराल पर घोषित किए जाएंगे। हालांकि स्कूलों को फिर से खोलने ( Reopening schools ) का फैसला अगस्त के बाद तत्कालीन हालात को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। फिलहाल स्कूल खोलने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ( MHRD ) ने कोई तिथि निश्चित नहीं की है।