विविध भारत

महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि कोरोना संक्रमित, हॉस्पिटल में भर्ती

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे कोरोना संक्रमित पाई गई हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Mar 2021, 10:28 PM IST
untitled_11.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस घातक वायरस के 27,918 नए केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 139 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि राज्य में एक दिन के भीतर कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 23,820 रिकॉर्ड की गई।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्यों में से एक है। राज्य में कोरोना से बिगड़ते हालात के चलते यहां लॉकडाउन जैसी स्थिति से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सरकार भी इसका स्पष्ट संकेत दे चुकी है। आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो यह कोरोना की दूसरी लहर है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अप्रैल और मई में कोरोना मरीजों की संख्या का पीक देखने को मिल सकता है। ऐसा तो तब है जब देश में युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने अब 45 साल से ऊपर वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत कर दी है।

Updated on:
30 Mar 2021, 10:28 PM IST
Published on: