2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में कोरोना से 139 लोगों की मौत, 24 घंटे में करीब 28 हजार केस दर्ज

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 27,918 नए केस दर्ज किए गए हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 30 Mar 2021, 8:49 PM IST

untitled_9.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायररस से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना वायरस का खतरनाक रूप देखने को मिला है। इस दौरान महाराष्ट्र में इस घातक वायरस के 27,918 नए केस दर्ज किए गए हैं। जबकि 139 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि राज्य में एक दिन के भीतर कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 23,820 रिकॉर्ड की गई। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से गंभीर रूप अख्तियार कर लिया है। यही वजह है कि राज्य सरकार लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पर विचार करने लगी है।

बेकाबू कोरोना का कहर: स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, सख्त कदम उठाने के निर्देश

महाराष्ट्र एक नजर—


कुल केस: 27,73,436
कुल रिकवरी: 23,77,127
कुल मौत: 54,422
कुल सक्रिय केस: 3,40,542

पंजाब: पटियाला की जेल में कोरोना विस्फोट, 43 महिला कैदी संक्रमित मिलीं

महाराष्ट्र में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों चिंता में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य मंत्रालय को स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में अगर लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करते तो लॉकडाउन जैसे सख्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर लें। हालांकि राज्य सरकार की ओर से नाइट कर्फ्यू पहले से लागू किया जा चुका है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र देश के सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्यों में है।