विविध भारत

कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र से अच्छी खबर, मरीजों के रिकवरी रेट में बड़ा सुधार

महाराष्ट्र ( Coronavirus in Maharashtra ) देश का ऐसा पहला राज्य बना हुआ है, जहां कोरोना मरीजों की संख्या सबसे अधिक 24 घंटे में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के 2,345 नए केस मिले, मरीजों की संख्या बढ़कर 41,642 हो गई

2 min read
कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र से अच्छी खबर, मरीजों के रिकवरी रेट में बड़ा सुधार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Maharashtra ) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र लगातार देश का ऐसा पहला राज्य बना हुआ है, जहां कोरोना मरीजों ( Corona patients ) की संख्या सबसे अधिक है।

राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस ( COVID-19 ) के 2,345 नए केस मिले हैं। जिसके बाद यहां कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 41,642 हो गई। जबकि 64 लोग इस जानलेवा बीमारी की भेंट चढ़ गए हैं।

कोरोन के बढ़ते केसों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। दरअसल, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ( Maharashtra Health Department ) के नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि राज्य में कोरोना वायरस ( Coronavirus Infection ) के मरीजों की रिकवरी दर 28% तक बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह रिवाइज्ड डिस्चार्ज पॉलिसी ( Revised discharge policy ) की वजह से संभव हो सका है।

नई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 11,726 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर में लगातार हो रहे सुधार का ही नतीजा है कि गुरुवार को 1,408 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई को 4.21% की तुलना में मृत्यु दर में 3.49% की कमी आई है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA) महाराष्ट्र के अध्यक्ष और हेल्थ एक्सपर्ट अविनाश भोंडवे ने बताया कि संशोधित डिस्चार्ज नीति के कारण मरीजों की रिकवरी दर में सुधार हुआ है।

हालांकि, ये मरीज कोविड—19 से भले ही रिकवर कर चुके हों, लेकिन वायरल संक्रमण से अभी इनका ठीक होना बाकि है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों को कम से कम अगले सात दिनों के लिए इन रोगियों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें

आज से शुरू हो रहा है T10 League, नजर आएंगे कई अंतरराष्ट्रीय सितारे, जाने पूरा Schedule
Updated on:
22 May 2020 04:58 pm
Published on:
22 May 2020 04:56 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग