विविध भारत

Maharashtra: Corona Positive निकले रिया से पूछताछ करने DCP अभिषेक त्रिमुखे, परिवार भी संक्रमित

Sushant Case में rhea chakraborty से पूछताछ करने वाले DCP Abhishek Trimukhe Corona Positive DCP Abhishek Trimukhe की पूरी फैमिली भी कोरोना पॉजिटिव मिली है

2 min read
Maharashtra: Corona Positive निकले रिया से पूछताछ करने DCP अभिषेक त्रिमुखे, परिवार भी संक्रमित

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले ( Sushant Singh Rajput suicide case ) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सुशांत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ( Actress Rhea Chakraborty )
से पूछताछ करने वाले मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे कोरोना पॉजिटिव ( DCP Abhishek Trimukhe Corona Positive ) पाए गए हैं। यही नहीं डीसीपी की पूरी फैमिली भी कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positive ) मिली है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह रापजूत केस ( Sushant Singh Rajput case ) में जांच को लेकर डीसीपी त्रिमुखे पर सवाल उठते रहे हैं। केस में जांच के दौरान सामने आई रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से खुलासा हुआ था कि सुशांत सिंह केस में घटना के बाद से रिया और बांद्रा डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के बीच फोन पर कई बार बात हुई थी।

दरअसल, रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से पता चला था कि अभिनेत्री और डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए थीं। खबर मिली है कि रिया चक्रवर्ती और डीसीपी त्रिमुखे के बीच कॉल के अलावा मैसेज के माध्यम से भी बात हुई थी। मुंबई पुलिस ने इसको अधिकारिक बातचीत बताया था। मुंबई पुलिस ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि रिया और डीसीपी के बीच जो भी बातचीत हुई वह सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़ी थी। वहीं, अब अभिषेक त्रिमुखे के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल केसों की संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गई

आपको बता दें कि देश में कोरोना प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र पहले पायदान पर बना हुआ है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस की मरीजों और इससे मरने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में पिछले कुछ समय में ही लगातार 14 हजार के लगभग मामले निकल कर आ रहे हैं। शुक्रवार को ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 14,361 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के कुल केसों की संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या 23,775 तक पहुंच गई है। यहां कोरोना महामारी का आलम यह है कि पुलिसकर्मी और अधिकारी भी इसकी चपेट में हैं।

Updated on:
29 Aug 2020 03:23 pm
Published on:
29 Aug 2020 02:20 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?