वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सांसद वसंतकुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से सांसद वसंतकुमार के कोरोना वायरस की वजह अचानक निधन के समाचार पर उनको सदमा लगा है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोगों की सेवा करने की कांग्रेस की विचारधारा के प्रति वसंतकुमार की प्रतिबद्धता कांग्रेसियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना।''