विविध भारत

महाराष्ट्र: रत्नागिरी की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, आग लगने से 4 लोगों की मौत

हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 50 लोग फंसे हुए थे। इन सभी को बचा लिया गया है। बॉयलर का धमाका इतना जोरदार था कि करीब 5 किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी।

less than 1 minute read

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी (Ratnagiri) में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री ( Chemical Factory) में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। यह घटना खेड़ तालुका इलाके में मौजूद फैक्ट्री में हुआ है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 50 लोग फंसे हुए थे। इन सभी को बचा लिया गया है।

बॉयलर में धमाके के बाद आग लगी

रत्नागिरी फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार बॉयलर में धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान आसपास काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे कर्मियों का इलाज रत्नागिरी के जिला अस्पताल में जारी है।

5 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बॉयलर का धमाका इतना जोरदार था कि करीब 5 किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी। हादसे के बाद पूरे वातावरण में धुएं का गुबार छा गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।

Published on:
20 Mar 2021 02:11 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश