विविध भारत

Maharashtra: नवी मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगी। इस घटना में अभी तक किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
less than 1 minute read
Apr 11, 2021
fire_in_mumbai.jpeg
Maharashtra: Fire breaks out at a building in Vashi area of Navi Mumbai

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की लपटें पूरे इमारत में फैल गई है। तस्वीरों में साफ-साफ देखा जा सकता है कि इमारत की सबसे उपरी मंजिल पर आग लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई के वाशी स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार, किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर पहुंचे अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं।

शुरुआती रिपोर्ट में अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आगे की डिटेल्स का इंतजार किया जा रहा है। आपको बता दें कि दो सप्ताह पहले मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित एक मॉल में आग लग गई थी। भीषण आग की यह घटना मॉल के अंदर बने सनराइज अस्पताल में लगी थी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश देने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी।

Updated on:
11 Apr 2021 06:07 pm
Published on:
11 Apr 2021 06:04 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ