विविध भारत

महाराष्ट्र के गोरेगांव में छह मंजिला इमारत में लगी आग, धुएं का गुब्बार दूर तक दिखा

Highlights घटनास्थल पर आठ फायरब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गईं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
less than 1 minute read
Fire broke Goregoan

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोरेगांव में एक स्टूडियो में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आग को बुझाने के जिए घटनास्थल पर आठ फायरब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गईं। सूचना के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अंधेरी इलाके की एक इमारत में लगी आग

आग मुंबई के अंधेरी इलाके में मंगलवार को एक छह मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी। अग्निशमन विभाग के अनुसार एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अंधेरी में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लक्ष्मी प्लाजा इमारत के सबसे ऊँचे तल पर लगी। आग से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड को सुबह 11.15 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। अधिकारी के अनुसार यह मामूली आग थी। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Published on:
02 Feb 2021 08:58 pm