विविध भारत

कोरोना संकट के बीच डिप्टी सीएम के सोशल मीडिया पर 6 करोड़ रुपए खर्च करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र सरकार अपने डिप्टी सीएम अजीत पवार के सोशल मीडिया अकाउंट को संचालित करने के लिए 6 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके लिए बाहरी एजेंसी को हायर किया गया है, जोकि उनके सभी सोशल मीडिया अकांडट को हैंडल करेगी।
less than 1 minute read
May 13, 2021
photo_2021-05-13_13-34-15.jpg

मुंबई। जहां एक ओर महाराष्ट्र कोविड 19 की दूसरी लहर में बेमौत मर रहा है। सरकार का खजाना बिल्कुल खाली हो चुका है। आम लोगों को वैक्सीन तक मुहैया कराने के लाले पड़ रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार अपने डिप्टी सीएम अजीत पवार के सोशल मीडिया अकाउंट को संचालित करने के लिए 6 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके लिए बाहरी एजेंसी को हायर किया गया है, जोकि उनके सभी सोशल मीडिया अकांडट को हैंडल करेगी। अजीत पवार के पास वित्त और योजना विभाग की भी जिम्मेदारी है। बुधवार को इस संबंध में प्रशासन की ओर आदेश जारी किए गए।

क्या लिखा है आदेश में
सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव आरएन मुसाले के हस्ताक्षर युक्त लेटर में लिखा गया है कि राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जिम्मेदारी किसी बाहरी और प्राइवेट कंपनी को सौंपी जाएगी। ताकि अजित पवार के द्वारा लिए गए फैसलों और दूसरी जानकारियों को आम लोगों तक सही तरीके से पहुंचाया जा सके। वैसे कई नेताओं के सोयाल मीडिया के संचालन की जिम्मेदारी कंपनियों के पास होती हैं।

आखिर बाहरी कंपनी की जरुरत क्यों?
इस आदेश के अनुसार बाहरी कंपनी अजित पवार के ट्विटर, फेसबुक, ब्लॉगर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को संभालने का काम करेगी। कंपनी का चयन डिप्टी चीफ मिनिस्टर सचिवालय और महानिदेशालय, सूचना एवं जनसंपर्क की सलाह के आधार पर होगा। इस आदेश में यह कहा गया है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में प्रोफेशनल्स की कमी है और तकनीकी तौर पर लोग इतने दक्ष नहीं हैं कि वे इस तरह के काम को संभाल सकें।

Updated on:
13 May 2021 01:44 pm
Published on:
13 May 2021 01:41 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ