विविध भारत

महाराष्ट्र: मुंबई में MNS का ऐलान- घुसपैठियों की सूचना देने वाले को 5000 का इनाम

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को निशाना बनाया मुंबई में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों के खिलाफ पोस्टर जारी किया

2 min read
महाराष्ट्र: मुंबई में MNS का ऐलान- घुसपैठियों की सूचना देने वाले को 5000 का इनाम

नई दिल्ली। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) प्रमुख राज ठाकरे ( Raj Thackeray ) ने एक बार फिर पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को निशाना बनाया है।

मनसे प्रमुख ने मुंबई में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों ( illegal Pakistani and Bangladeshi infiltrators ) के खिलाफ पोस्टर जारी किया है। औरंगाबाद ( Aurangabad ) से जारी इस पोस्टर में मराठी भाषा में एक संदेश लिखा गया है।

संदेश में लिखा है कि जो भी पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूचना देगा उसको 5000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार से अपने और पराए की पहचान करने की अपील की है। ठाकरे ने कहा कि सरकार को घुसपैठियों को बाहर निकालने का काम करना चाहिए, ना कि उनको नागरिकता देने की प्रक्रिया में आगे बढ़ना चाहिए।

मनसे प्रमुख का कहना है कि बाहरी लोगों की वजह से हमारे लोगों के अधिकार मारे जा रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने घुसपैठियों को निशाना बनाते हुए उनके खिलाफ रैलियां निकालीं थी।

इन रैलियों में मनसे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा था कि हमने घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

यही नहीं घुसपैठियों को मुंबई से बाहर निकालने के लिए मनसे की ओर से कई पोस्टर भी लगाए थे।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्रः MNS का नया झंडा जारी, राज ठाकरे ने बेटे को भी किया लॉन्च
Updated on:
28 Feb 2020 10:34 am
Published on:
28 Feb 2020 10:29 am
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से