विविध भारत

महाराष्ट्र में कोरोना के 36 हजार से ज्यादा केस मिले, 112 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 36,902 केस सामने आए

less than 1 minute read

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 36,902 केस सामने आए हैं। जबकि 112 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दौरान 17,019 लोग कोरोना को मात देकर सुरक्षित अपने घरों को लौट गए हैं।

महाराष्ट्र एक नजर—

कुल केस: 26,37,735
कुल रिकवरी: 23,00,056
कुल मौत: 53,907
कुल सक्रिय केस: 2,82,451

इसके साथ ही महाराष्ट्र में बिगड़ते हालातों के बीच राज्य सरकार ने 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। सीएम सचिवालय की ओर बताया गया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने रविवार की रात (28 मार्च) से नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्य कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में देश में 59,118 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो कि अक्टूबर 2020 के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं।

Updated on:
26 Mar 2021 09:25 pm
Published on:
26 Mar 2021 09:19 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश