विविध भारत

चेन्नई: महात्मा गांधी के अंतिम निजी सचिव वी कल्याणम का 99 साल की उम्र में निधन

ष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अंतिम निजी सचिव वी. कल्याणम का मंगलवार को चन्नई में निधन हो गया।

less than 1 minute read
चेन्नई: महात्मा गांधी के अंतिम निजी सचिव वी कल्याणम का 99 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ( Father of the Nation Mahatma Gandhi ) के अंतिम निजी सचिव वी. कल्याणम ( V Kalyanam ) का मंगलवार को चन्नई में निधन हो गया। वह 99 साल के थे। कल्याणम उम्र संबंधी कई बीमारियों से पीडि़त थे, जिसके चलते डॉक्टरों की सलाह पर उनकी घर पर ही देखरेख की जा रही थी। कल्याणम की छोट बेटी नलिनी ने बताया कि उनके पिता ने शाम 3.30 अपने पदूर निवास पर अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि कल्याणम का अंतिम संस्कार बुधवार को बसंत नगर शमशान में दोपहर 1.30 बजे किया जाएगा।

कल्याण का जन्म 15 अगस्त 1922 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। कल्याणम की जीवनी लिखने वाली कुमारी एस नीलाकंदन ने बताया कि वह महात्मा गांधी के साथ 1944 से 1948 तक जुड़े रहे। कल्याणम महाराष्ट्र में सेवाग्राम आश्रम में थे और महात्मा गांधी के विभिन्न भाषाओं में पत्र संकलन करने में लगे थे। वह चार साल से राष्ट्रपिता की सहायता कर रहे थे, उन्होंने कहा कि कल्याणम महात्मा गांधी के साथ थे जब 30 जनवरी, 1948 को नई दिल्ली में राष्ट्रपिता की हत्या कर दी गई थी।

Updated on:
04 May 2021 10:07 pm
Published on:
04 May 2021 10:01 pm
Also Read
View All