विविध भारत

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, 1978 के बाद जलस्‍तर सबसे ज्‍यादा, कई इलाकों में पानी भरा

Delhi Major flood threat के बाद प्रशासनिक एजेंसियां सतर्क दिल्‍ली सरकार की ओर से हेल्‍पलाइन जारी यमुना बाजार इलाके में घुसा बाढ़ का पानी
2 min read
floods

नई दिल्ली। पिछले चार दशक में दिल्‍ली के यमुना नदी में जलस्तर सबसे ज्‍यादा बढ़ने से भीषण बाढ़ का खतरा बरकरार है। 1978 के बाद जलस्‍तर खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है।

यमुना का जलस्तर बढ़कर अब 207. 49 मीटर हो गया है। यमुना बाजार इलाके में आने वाले सभी घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। यमुना से लगे निचले इलाकों में पानी भर गया है। यमुना के पानी से श्मशान घाट और मंदिर तक डूब गए हैं।

निचले इलाके से 10 हजार लोगों को हटाया

बता दें कि सोमवार को नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था, जिसके बाद सरकारी एजेंसियों ने निचले इलाकों में रहने वाले 10 हजार से ज्यादा लोगों को वहां से हटाया। दिल्‍ली सरकार ने 30 हजार टैंटों की आपात व्‍यवस्‍था की है।

जलस्‍तर 207.49 मीटर के पार

जलस्तर में तेजी से जारी बढ़ोतरी मद्देनजर मंगलवार को यमुना नदी पर बने लोहे के पुराने पुल को सड़क और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया गया। नदी के डूबक्षेत्र में रह रहे लोगों को दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा बनाए गए 22,000 से अधिक लोगों को तंबुओं में भेजा गया है।

साल 1978 में यमुना का जलस्तर अब तक के सर्वाधिक स्तर 207.49 मीटर तक पहुंच गया था, जिससे दिल्ली में भीषण बाढ़ आ गई थी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

दिल्ली सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए टेंट तो बनाए हैं, लेकिन लोगों को पीने का पानी और शौचालय जैसी मूल सुविधाएं नहीं मिल रहीं। राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं. ये हेल्पलाइन नंबर 011-22421656 और 011-21210849 हैं।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई गांवों को भी खतरा

हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की चपेट में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के भी कई गांव आ गए हैं। ग्रेटर नोएडा के इलाके में पड़ने वाले गांव तिलवाड़ा घरबरा और मोतीपुर इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पानी के अचानक बढ़ने से तिलवाड़ा गांव के 20 से 30 लोग नदी के दूसरे छोर पर फंस गए।

Updated on:
21 Aug 2019 12:44 pm
Published on:
21 Aug 2019 10:13 am
Also Read
View All
Surajpur Police: शहर की सडक़ों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर 5 युवक चला रहे थे बुलेट, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Ambikapur News: मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचे सरगुजा कलेक्टर, देखी व्यवस्था, यहां मिल चुके हैं 39 मरीज

Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी