विविध भारत

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर जरूर करें इन चीजों का दान, बना सकता है आपको धनवान

देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा Makar Sankranti 2021 मकर संक्रांति पर विशेष वस्तुओं के दान का है खास महत्व तिल से लेकर गुड़ का दान आपको बना सकता है भाग्यवान

2 min read
Jan 14, 2021
देशभर में मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्योहार

नई दिल्ली। नव वर्ष 2021 की मकर संक्रांति ( Makar Sankranti ) 14 जनवरी को देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। दरअसल इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही वे दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे। हिंदू रिति रिवाजों के मुताबिक इस दिन से एक बार फिर मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। यानी रुके हुए विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, सगाई समेत जो भी नया और अच्छा काम शुरू करना चाहते हैं वो कर सकते हैं। ये शुरुआत अच्छा फल देने वाली होती है।

मकर संक्रांति के दिन सबसे ज्यादा स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर ऐसी कौनसी वस्तुएं हैं जिनका दान आपको फायदेमंद साबित होता है। साथ ही धनवान भी बनाता है।

इस दिन सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे मकर संक्राति कहा जाता है। इस दिन लोग स्‍नान के साथ कई वस्‍तुएं दान करते हैं। माना जाता है कि इस दिन किया हुआ दान आपको अक्षय गुना फल देता है।

तिल का दान
मकर संक्रांति को शास्‍त्रों में तिल संक्रांति भी कहा गया है और इस दिन तिल के दान का खास महत्‍व माना गया है। तिल दान के साथ ही भगवान विष्‍णु, सूर्य और शनिदेव की तिल से पूजा की जाती है। इसके साथ ही ब्राह्माणों को तिल से बनी चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन तिल का दान करने से शनि दोष भी दूर होता है।

गुड़ का दान
ज्‍योतिष में गुड़ को गुरु की प्रिय वस्‍तु माना गया है। इन दिन गुड़ के दान का भी काफी महत्व है। गुड़ का दान करने के साथ ही इस दिन कुछ मात्रा में गुड़ हम सभी को खाना भी चाहिए। ऐसा करने से शनि, गुरु और सूर्य तीनों के दोष दूर होते हैं। मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ के लड्डू या फिर गुड़ और मुरमुरे के लड्डू दान कर सकते हैं।

गर्म कपड़ों का दान
मकर संक्रांति के अवसर पर गर्म कपड़ों के दान का भी महत्व है। इसमें खास तौर पर कंबल का दान शुभ माना गया है। इस दिन किसी गरीब जरूरतमंद या फिर किसी आश्रम में कंबल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आप राहु के अशुभ प्रभाव से भी दूर रहते हैं।

खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति को प्रमुख तौर पर खिचड़ी का पर्व माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन खिचड़ी का दान करने का विशेष महत्‍व भी माना गया है। इस दिन चावल और उड़द की काली दाल का दान खिचड़ी के रूप में किया जाता है।

घी का दान
ज्योतिषशास्त्र में घी को भी सूर्य और गुरु से जोड़कर देखा गया है। ऐसे में मकर संक्रांति पर घी के दान का काफी महत्‍व है। मकर संक्रांति पर शुद्ध घी का दान करने से आपको करियर में लाभ के साथ सभी प्रकार की भौतिक सुविधाएं प्राप्‍त होती हैं और साथ मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्‍त होता है।

Published on:
14 Jan 2021 11:01 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?