विविध भारत

ममता बनर्जी ने योगी सरकार को घेरा, कहा-यूपी से गंगा में बहकर बंगाल पहुंच रहे हैं शव

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम पानी से शवों को निकालकर उनका अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
2 min read
mamta banerjee
mamta banerjee

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भी ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर निशाना साध रही हैं। अब यूपी का जिक्र करते हुए उन्होंने सोमवार को कहा कि गंगा नदी में यूपी से शव बहकर यहां आ रहे हैं। इनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा है। ममता बनर्जी ने कहा कि नदी में बहते हुए यूपी से बंगाल तक शव आ रहे हैं और इनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा है। हम पानी से शवों को निकालकर उनका अंतिम संस्कार करा रहे हैं। ममता का आरोप है कि शवों से पानी प्रदूषित हो रहा है।

गंगा नदी में तैरती लाशों का मुद्दा

राजनीतिक विश्लेषज्ञों का कहना है कि ममता बनर्जी अपने राज्य से ध्यान भटका कर यूपी की ओर ले जाना चाहती है। वह दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश में गंगा नदी में तैरती लाशों के मुद्दे को दोबारा मीडिया के सामने लाना चाहती हैं। इस तरह से वर्तमान भाजपा सरकार को सवालों के घेरे में लाने की कोशिश कर रही हैं। मई महीने में पश्चिम बंगाल की सत्ता पर तीसरी बार काबिज होने के बाद ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के साथ लगातार टकराव जारी है।

ममता बनर्जी यूपी पर लगातार हमलावर हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक पत्रकार की मौत के मामले में यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इससे पहले चुनाव के दौरान भी उन्होंने कहा था कि यूपी के लोग बंगाल में आकर माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं।

ममता सरकार पर एक बार फिर बरसे राज्यपाल

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि राज्य में चुनाव के बाद कथित तौर पर हिंसा से उपजी स्थिति खतरनाक और परेशान करने वाली है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार ने लापरवाह भरा रवैया अपना रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थितियां परेशान करने वाली हैं। दो मई के बाद बढ़ीं हिंसा की वारदातों को राज्य सरकार स्वीकार नहीं कर रही है।

Published on:
21 Jun 2021 10:10 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान