22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरद पवार की अगुवाई में अहम बैठक कल, कांग्रेस छोड़ बाकी विपक्ष होगा शामिल

मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रमंच का गठन करने वाले टीएमसी के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा भी इस बैठक का हिस्सा होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 21 Jun 2021, 6:22 PM IST

sharad pawar

sharad pawar

नई दिल्ली। देश की राजनीति में बड़े उलटफेर करने में माहिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार (Sharad Pawar) मंगलवार को दिल्ली में एक बड़ी बैठक करने वाले हैं। यह बैठक कांग्रेस को छोड़कर सभी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ होनी है। मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रमंच का गठन करने वाले यशवंत सिन्हा भी इस बैठक का हिस्सा होंगे।

Read More: केन्द्र सरकार जुलाई-अगस्त में बढ़ाएगी कोविड 19 टीकाकरण की गति: अमित शाह

सिन्हा अब टीएमसी के उपाध्यक्ष हैं। दिल्ली में शाम 4 बजे एनसीपी नेता के आवास पर होने वाली बैठक में शरद पवार और यशवंत सिन्हा के अलावा कुछ और नेता भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में शरद पवार राष्ट्रमंच (Rashtra Munch) का सुझाव दे सकते हैं।

तीसरे विकल्प पर बातचीत संभव

ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में तीसरे विकल्प को लेकर बातचीत की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। राष्ट्र मंच में सरकार के खिलाफ राजनीतिक समेत अन्य मसलों पर चर्चा होती है। शरद पवार पहली बार ऐसे ही राष्ट्र मंच की बैठक में शिरकत करेंगे, ऐसे में तीसरे विकल्प को लेकर बातचीत संभव है।

प्रशांत किशोर की भूमिका अहम

राजनीतिक रूप से इस बैठक को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हाल ही में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुलाकात चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से हुई। इसी के बाद राष्ट्र मंच की बैठक हो रही है। राष्ट्रमंच में इस बार यशवंत सिन्हा हैं जो टीएमसी के उपाध्यक्ष हैं। बंगाल में टीएमएसी की जीत हुई है। टीएमसी की जीत में प्रशांत किशोर की भूमिका अहम रही है।

Read More: मिशन 2024 में जुटे शरद पवार! प्रशांत किशोर से की दूसरी मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

टीएमसी का दबदबा अधिक

इस समय ममता बनर्जी का नाम सबसे बड़े विपक्षी नेता के रूप में उभरा है। ऐसे में इस मंच पर टीएमसी का दबदबा अधिक है। पूर्व की बैठकों में टीएमसी से दिनेश त्रिवेदी हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन अब वे टीएमसी का साथ छोड़ चुके हैं। यशवंत सिन्हा अब टीएमसी में हैं। ऐसे में टीएमसी का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रमंच के संस्थापक के तौर पर वो बैठक में मौजूद रहेंगे।