विविध भारत

फारूक अब्दुल्ला के घर तोड़फोड़ करने वाले शख्स को मार गिराया गया, मृतक के पिता बोले- मारा क्यों, गिरफ्तार कर लेते

फारूक अब्दुल्ला के घर में एक अज्ञात शख्स ने कार लेकर तोड़फोड़ करने की कोशिश की। जिसको सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया।

2 min read
जम्मू कश्मीर: सुरक्षा घेरा तोड़कर पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के घर में घुसी कार, जवानों की फायरिंग में संदिग्ध की मौत

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के घर पर सुरक्षा में सेंध की खबर है। खबरों के मुताबिक एक संदिग्ध शख्स कार लेकर फारूक अब्दुल्ला के घुस गया। सुरक्षा में तैनात जवानों ने फायरिंग की जिसमें अज्ञात शख्स की मौत हो गई। मृतक के परिजन घटनास्थल पर हंगामा कर रहे हैं। इस बारे में फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट भी किया है।

ये भी पढ़ें

खतरे में मिशन 2019: महागठबंधन में दरार! लगातार तीन नेताओं ने दिखाए बागी तेवर

निहत्था था संदिग्ध

सुबहर करीब 10 बजे मीडिया में फारूक अब्दुल्ला के घर पर हमले की खबर आई। एक संदिग्ध व्यक्ति बैरिकेड तोड़ते हुए पूर्व सीेएम की घर पहुंच गया। संदिग्ध को काबू में करने के लिए सुरक्षाबलों के जवानों ने फायरिंग की, जिसमें छात्र की मौत हो गई। जम्मू जोन के आईजी सीएड सिंह जमवाल ने आतंकी घटना से इनकार किया है। कार से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। मारे गए व्यक्ति का नाम मुर्फा है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। आईजी जमवाल के मुताबिक, "पुंछ के निवासी मुर्फा शाह नामक व्यक्ति द्वारा घर (फारूक अब्दुल्ला) में बलपूर्वक प्रवेश करने का प्रयास किया गया था। उसने अपनी एसयूवी से वीआईपी गेट के माध्यम से आने की कोशिश की। वह निहत्था था। मामले की जांच चल रही है।" कहा जा रहा है कि कार चालक को चेतावनी दी गई थी जिसे इस हमले में CRPF के एक जवान को हल्की चोटें आई हैं।

मृतक के परिजनों का हंगामा

इस खबर के बाद मृतक के परिजन में काफी गुस्सा है। पूर्व सीएम के घर के बाहर उनके परिजन हंगामा कर रहे हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि, "गेट के अंदर भारी सुरक्षा है आखिर कैसे वह घर के अंदर पहुंच गया। उसे जिंदा पकड़ा जा सकता था।गोली क्यों मारी"। मारे गए मुर्फा शाह के पिता का कहना है कि," पिछली रात वह मेरे साथ था। वह रोज जिम जाता है। आज भी जिम जाने के लिए निकला। मैं सिर्फ इतना जानना चाहता कि उसे क्यों मार दिया गया। सुरक्षाकर्मी कहां थे जब वह गेट के अंदर जा रहा था? उन्होंने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया?" बता दें कि मारा गया युवक पढ़ाई करता था। जो सवाल मृतक के परिजन उठा रहे हैं वे जायज भी हैं। आखिरी जब उसे गिरफ्तार किया जा सकता था तो फायरिंग की जरूरत ही काय थी। जब वह गेट से अंदर घुस रहा था तो सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे? इन सवालों के जवाब अभी ढूंढने बाकी हैं।

ये भी पढ़ें

फारूक अब्दुल्ला: पाक की नई सरकार भारत से रिश्ते सुधारने का प्रयास करेगी
Updated on:
04 Aug 2018 02:44 pm
Published on:
04 Aug 2018 12:44 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत