विविध भारत

बैशाखी पर पाकिस्तान गए सिख जत्थे से एक युवक लापता, परिजनों को सता रहा यह डर

पाकिस्तान पहुंचने के बाद अमरजीत 15 अप्रैल को अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली थी।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 10:19 AM IST
news

नई दिल्ली। बैशाखी पर्व पर भारत से पाकिस्तान गया 1700 सिख यात्रियों का जत्था शनिवार वापस लौट आया। लेकिन इस जत्थे में 2 लोगों की संख्या कम बताई जा रही है। पाकिस्तान से वापस न लौटने वालों में वहां धर्म बदलकर शादी करने वाली किरण बाला व 24 वर्षीय अमरजीज सिंह शामिल है। जानकारी मिली है कि अमरजीत पाकिस्तान में ही कहीं गायब हो हो गया था। परेशानी की बात यह है कि अमरजीत केवल 10 दिनों के वीजा पर पाकिस्तान गया था, जो अब एक्सपायर हो चुका है। ऐसे में उसकी वापसी को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

15 अप्रैल से लापता

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान पहुंचने के बाद अमरजीत 15 अप्रैल को अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली थी। अमरजीत ने अपना पासपोर्ट भी ननकाना साहिब में छोड़ दिया। हालांकि उसके गायब होने के पीछे किसी पुख्ता वजह की जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में उसके गायब होने में खालिस्तान संगठन का लिंक या किसी रोमांटिक ऐंगल पर भी काम किया जा रहा है।
वहीं, अमरजीत को वापस न लौटने पर उसके परिजन खासे परेशान नजर आ रहे हैं। अमरजीत के भाई प्रभजोत सिंह की मानें तो उसके पाकिस्तान से वापस न आने की बात समझ नहीं आ रही है। उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है।

नहीं लग रहा फोन

अमरजीत अमृतसर के पास नारंजनपुर गांव का निवासी है। अमरजीत इससे पहले मलयेशिया में नौकरी कर चुका है, लेकिन पिछले कुछ समय से वह गांव में रहकर ही खेतीबाड़ी का काम संभाल रहा था। वहीं उसके परिवार ने यह बताया है कि अमरजीत दूसरे देशों में जाने का इच्छुक था और वहां काम की तलाश कर रहा था। उसके परिजनों ने फोन पर भी उससे संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान