विविध भारत

मन की बात: मैं नहीं हम की भावना सभी को प्रेरित करती है- पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 49वीं बार अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया।

2 min read
अर्ध शतक के करीब पीएम मोदी, 49वीं बार मन की बात करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। मन की बात के 49वें एपिसोड की शुरुआत पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन की दी शुभकामनाओं से की। उनेहोंने ने 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी में लोगों को भाग लेने के लिए लोगों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सबके प्रिय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और हर वर्ष की तरह ‘Run for Unity’ के लिए देश का युवा एकता के लिए दौड़ने को तैयार हो गया है। मेरा आग्रह है कि आप सभी बड़ी संख्या में एकता की इस दौड़ में भाग लें पीएम ने बताया कि आजादी के वक्त किस तरह से भारत कई प्रांतों में बंटा हुआ था, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल एक सूत्र में पिरोया और देश का नक्शा ऐसा बनाया जैसा वो आज दिखाई देता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी से लगभग साढ़े छह महीने पहले टाइम मैगजीन ने जो संस्करण प्रकाशित किया था उसमें भारत का वैसा नक्शा नहीं था जैसा हम आज देखते हैं।

48वें मन की बात में पीएम ने कहा था....

अपने 48वें मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सांकेतिक रूप से अपने बयान में पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि हमारे सैनिक देश की शांति और प्रगति को नष्ट करने का प्रयास करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। मोदी ने यह टिप्पणी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ 'पराक्रम पर्व' मनाए जाने के एक दिन बाद अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में की। मोदी ने कहा कि अब, यह निर्णय लिया गया है कि हमारे सैनिक उन सभी को मुंहतोड़ जवाब देंगे जो हमारे देश की शांति और प्रगति के माहौल को नष्ट करने की कोशिश करेंगे।

देशवासियों के लिए सोचने का आह्वान किया

पीएम मोदी ने बापू को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया। महात्मा गांधी ने देश को एक मूल मंत्र दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जब भी तुम्हें संदेह हो या तुम्हारा अहम तुम पर हावी होने लगे तो जो सबसे गरीब इंसान तुमने देखा हो, उसके बारे में विचार करो और सोचो की क्या तुम्हारे उस कदम से उस इंसान को क्या कुछ मिलेगा?

ये भी पढ़ें

भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेने टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी
Updated on:
28 Oct 2018 12:54 pm
Published on:
28 Oct 2018 09:21 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत