विविध भारत

110 से ज्यादा महिलाओं के साथ डेट पर जा चुका है ये शख्स, बोला मिशन है कुछ और…

आजकल सोशल वेबसाइट्स, इंटरनेट के द्वारा लोग अक्सर नए परिचय बनाते हैं और इस परिचय के बाद जो पहली मुलाकात होती है उसे डेट कहते हैं।

2 min read
Mar 17, 2018

नई दिल्ली। किसी अनजान लड़की या औरत से पहली बार मिलना उनसे बात करना बेहद मुश्किल काम होता है लेकिन ऐसा नहीं है कि यह मुमकिन नहीं है। यह तब आसन हो जाता है जब आप सभ्यता के दायरे में रहते हुए, सही तरीकों से उन्हें अप्रोच करें। किसी को आकर्षित करना पूरी तरह आपके व्यक्तित्व और आपकी विशेषताओं पर निर्भर करता है। सुंदर मन और अपनी ओर प्रभावित करने की क्षमता से आप किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

जैसा की आप जानते हैं आज-कल डेट शब्द बहुत प्रचलन में है। आइए पहले यह जान लें आखिर डेट होता क्या है? आजकल सोशल वेबसाइट्स, इंटरनेट के द्वारा लोग अक्सर नए परिचय बनाते हैं और परिचय के बाद जो पहली मुलाकात होती है उसे डेट कहते हैं। किसी को डेट करना कोई खबर नहीं है लेकिन डेट करने से एक व्यक्ति आज सुर्खियों में आ गया आखिर उसने ऐसा क्या कर दिया? आपको बता दें एक व्यक्ति अब तक 110 से ज्यादा महिलाओं को डेट कर चुका है।

ये भी पढ़ें

एम पी के इस शहर की महिलाएं यूपी में सिखाएंगी खेती की तकनीक

गौरतलब है कि, पेशे से फैशन फोटोग्राफर चेन्नई के सुंदर रामू नाम के इस शख्स की कहानी अजब-गजब है। आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि सुंदर रामू अपने अब तक के जीवन में 110 से ज्यादा महिलाओं को डेट करने का रिकॉर्ड बनाया है। इतना ही नहीं रामू ने एक टारगेट भी बनाया है जिसमें उन्होंने साल के अंत तक 365 महिलाओं के साथ डेट करने की ठानी है। अब इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, रामू ने हर रोज एक महिला के साथ डेट पर जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें डेट के लिए रामू ने कुछ नियम बनाए हैं, पहला डेट के लिए जगह का चुनाव, खाने का आर्डर वो कभी नहीं करते उनकी डेट जो खाती है वही वो भी खाते हैं। अरे रुकिए! लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि, डेट पर होने वाला खर्च वो कभी नहीं देते जो महिला उनके साथ डेट पर जाती है, वो ही सारे बिल चुकाती है।

आपको बता दें रामू अब तक 21 साल की युवती से लेकर पांडिचेरी की 105 साल की बुजुर्ग महिला को डेट कर चुके हैं। इसके पीछे सुंदर का मकसद अलग-अगल उम्र की महिलाओं को जानना है। रामू अब तक एक्ट्रेस, जर्नलिस्ट, फॉरेनर और सेलेब्रिटीज को डेट पर ले जा चुके हैं। रामू एक NGO से भी जुड़े हैं इनके इस मिशन का सबसे बेहतरीन काम यह है कि ये महीने के आखिरी में NGO के बच्चों की हर संभव मदद करते हैं और उनके साथ खाना खाते हैं।

ये भी पढ़ें

600 किलो लाल चंदन की लकडिय़ां जब्त
Published on:
17 Mar 2018 11:28 am
Also Read
View All
Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित