
600 kg logs of Red sanders seized in chennai
चेन्नई.
खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए नॉर्थ बीच पुलिस ने मन्नड़ी में एक लकड़ी के गोदाम में छापा मारकर ६०० किलो लाल चंदन की लकडिय़ां जब्त की है। जब्त लाल चंदन की कीमत १५ लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें मन्नड़ी के वेलैगम स्ट्रीट स्थित एक गोदाम में लाल चंदन की लकडिय़ां होने की खबर मिली। इस पर कदम उठाते हुए एक टीम ने गुरुवार रात एसएसएफ नामक गोदाम में दबिश दी जिसका मालिक अब्दुल रहमान (६५) है। गोदाम से ६०० किलो लाल चंदन मिला जिसे दूसरी लकडिय़ों के नीचे छिपाया हुआ था।
लाल चंदन की लकडिय़ों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब्दुल रहमान की तलाश कर रही है जो गायब है। बताया जा रहा है कि उसे पुलिस के आने की खबर लग गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज
चेन्नई. तमिल फिल्म निर्माता पी. एल. तेनअप्पन पर ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज हुआ है। मरीना बीच पुलिस ने तेनअप्पन को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा और उनकी कार जब्त कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेनअप्पन को कैथेड्रल रोड पर मरीना बीच पुलिस ने वाहन जांच के लिए रोका। पूछताछ में पता चला कि वह नशे में था। पुलिस ने उसका लाइसेंस लेकर कार जब्त कर ली और जुर्माना भरने को कहा। उन्होंने जुर्माना नहीं भरा और वापस घर लौट गए।
फिल्म निर्माता ने शुक्रवार सुबह रॉयपेट्टा पुलिस में अपनी कार चोरी होने की फर्जी शिकायत कर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि उनकी कार ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में जब्त कर ली गई है। बाद में उनको थाने बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
तमिल फिल्म निर्माता पी. एल. तेनअप्पन पर ड्रंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज हुआ है। मरीना बीच पुलिस ने तेनअप्पन को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा और उनकी कार जब्त कर ली।
Published on:
16 Mar 2018 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
