3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय की TVK ने थामा INDIA गठबंधन का हाथ, कांग्रेस बोली- तमिलनाडु में मजबूत होगी एकजुटता

तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष माणिक्कम टैगोर ने TVK के INDIA गठबंधन में शामिल होने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए 15 अक्टूबर को चेन्नई समेत सभी जिला मुख्यालयों पर INDIA गठबंधन के प्रदर्शन का ऐलान किया।
2 min read
Google source verification
Manickam Tagore TVK INDIA alliance Tamil Nadu

तमिलनाडु सीएम विजय और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Photo-IANS)

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माणिक्कम टैगोर ने विजय की पार्टी टीवीके को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विजय के नेतृत्व वाली TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) INDIA गठबंधन में शामिल हो गई है। यह INDIA गठबंधन के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

उन्होंने कहा कि खास तौर पर तमिलनाडु में TVK के गठबंधन में शामिल होने से INDIA गठबंधन और मजबूत होगा। यह दिखाता है कि RSS-BJP और खासकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह के शासन के खिलाफ लड़ाई अब तमिलनाडु में भी एक दिलचस्प मुकाबला होने जा रही है।

'CEC के खिलाफ इंडिया गठबंधन करेगा प्रदर्शन'

उन्होंने आगे कहा कि हमने CEC (मुख्य चुनाव आयुक्त) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। हम उनके इस्तीफे की मांग करते हैं। सभी जिला मुख्यालयों में INDIA गठबंधन के दल प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में शामिल होने वाले नेताओं की सूची भी जारी की जाएगी। 15 अक्टूबर को चेन्नई जिला स्तर पर प्रदर्शन होगा, जिसमें INDIA गठबंधन के सभी 7 दल शामिल होंगे।

स्टालिन ने विजय पर साधा निशाना

धारापुरम उपचुनाव में TVK उम्मीदवार पी. सत्याबामा को लेकर मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन पर तीखा हमला बोला है। विजय ने स्टालिन पर महिला उम्मीदवार की शारीरिक बनावट को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया और इसे लेकर कड़ी निंदा की।

विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि धारापुरम में उपचुनाव प्रचार के नाम पर DMK ने कथित तौर पर “अपमानजनक और अभद्र” भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टालिन ने TVK उम्मीदवार सत्याबामा के शारीरिक स्वरूप का मजाक उड़ाया और उनके बारे में आपत्तिजनक तरीके से बात की।

विजय ने DMK को “बुराई की ताकत” बताते हुए कहा कि तमिलनाडु की जनता और धारापुरम के मतदाता चुनाव के जरिए इसका जवाब देंगे।

स्टालिन ने क्या कहा था?

विवाद की शुरुआत शुक्रवार को धारापुरम में DMK उम्मीदवार एस. सुगन्या के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा से हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, स्टालिन ने सत्याबामा के AIADMK छोड़कर TVK में शामिल होने पर सवाल उठाते हुए उनके लिए “पेट्टी बामा” और “पल्टी बामा” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

TVK नेताओं ने इन टिप्पणियों को महिला उम्मीदवार के प्रति अपमानजनक और बॉडी-शेमिंग से जोड़ते हुए विरोध जताया है। हालांकि, स्टालिन की टिप्पणी को लेकर सामने आए राजनीतिक आरोपों और उनके अर्थ को लेकर दोनों पक्षों की अलग-अलग व्याख्या है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग