दूसरी ओर, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने महंगाई, बिजली की दरों में बढ़ोतरी और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाताओं से सरकार के कामकाज और प्रदर्शन का आकलन करने के बाद मतदान करने की अपील की। दोनों प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं के बीच मतदान से ठीक पहले हुई इस जुबानी जंग से उपचुनाव का राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।