
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) में सोशल मीडिया ( Social Media ) का जमकर इस्तेमाल हुआ। आप, बीजेपी और कांग्रेस ने खास तौर पर अपने वोटर्स को लुभाने के लिए हरसंभव प्रयास किए, खैर अंत में बाजी लगी आम आदमी पार्टी के हाथ। सोशल मीडिया पर आम आदमी के शानदार कैम्पेन की अगुवाई करने वाले अंकित ( Ankit ) से बात की पत्रिका के संवाददाता।
पत्रिका ( Patrika ) के संवाददाता ने अंकित से उनकी चुनावी रणनीति पर बात की। जिस पर जवाब देते हुए कहा अंकित ने कहा कि असल में हम इन चुनावों में बीजेपी को जिन मुद्दों पर घेरना चाहते थे उन्हीं पर हमनें बात करने के लिए बीजेपी को मजूबर किया। यही हमारे लिए सबसे बड़ी कामयाबी रही।
अंकित ने बताया कि इस बार इस हमने वीडियो ( Video ) और मीम्स ( Memes ) का जमकर इस्तेमाल किया। वहीं सोशल मीडिया पर बढ़ती नकारात्मकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमनें इस बार शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर बात कर जनता को लुभाया। आप के लिए चुनावी प्रचार में लगी वीडियो टीम ने बात करते हुए कहा कि हमारी पूरी कोशिश थी कि हम अपने वीडियो के जरिए बीजेपी को निशाना बनाए।
अंकित की सहयोगी आरती ने अपने रणनीति के बारे में बताया कि हमारा मुख्य मकसद था कि आप ने जो काम किया है उसे जनता तक पहुंचाया जाए। सोशल मीडिया पर बीजेपी के कट्टर समर्थकों को मात देने के लिए हमारी टीम का इरादा साफ है कि हम हर रोज अपने कंटेट की बदौलत नए लोगों को अपने से जोड़े।
चुनाव में सोशल मीडिया टीम ने अपनी रणनीति को बखूबी अंजाम दिया यही वजह रही कि आप ने एक बार फिर से दिल्ली के लोगों में अपनी जगह बनाई। जिसका नतीजा यह हुआ कि आप ने तीसरी बार दिल्ली की सत्ता कब्जाई। आप पार्टी को मिली जीत का सहरा उनकी सोशल मीडिया टीम के सिर पर बांधा जा रहा है।