विविध भारत

कौन है यह शख्स जिसने सर्दी से बचने के लिए जला डाली 500-500 की गड्डियां

एक शख्स ने सर्दी से बचने के लिए लगा दी नोटों में आग कूड़े के ढ़ेर में जला दिए गहने और कई मोबाइल
2 min read
कौन है यह शख्स जिसने सर्दी से बचने के लिए जला डाली 500-500 की गड्डियां
कौन है यह शख्स जिसने सर्दी से बचने के लिए जला डाली 500-500 की गड्डियां

नई दिल्ली। सर्दी से बचाव के लिए लोग घरों में हीटर चलाते या बाहर अलाव जलाते आपने जरूर देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कोई ऐसा भी देखा है जो नोटों को जलाकर उससे हाथ सेकता हो। दरअसल, ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के महोबा से सामने आया है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने ठंड से बचने के लिए नोटों की गड्डियों में आग लगा दी। शख्स ने बताया कि उसको ठंड लग रही थी और ऐसे में जब उसको कुछ नहीं सूझा तो उसने नोटों को जलाकर ही हाथ सेकना ज्यादा उचित समझा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पाले के साथ शीत लहर का सिलसिला बना हुआ है।

500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों में ही आग लगा दी

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित पुरानी सब्जी मंडी परिसर के बाहर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने ठंड से बचने के लिए 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों में ही आग लगा दी। जैसे लोगों ने उसको ऐसा करते देखा तो यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। दरअसल, महोबा बुंदेलखंड क्षेत्र का एक जिला है। क्योंकि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ और आर्थिक तंगी वाला माना जाता है, ऐसे में पांच-पांच सौ के नोटों को जलाकर हाथ सेकने की चर्चा होना स्वाभाविक है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बात का पता तब चला जब सफाई कर्मचारियों ने शख्स को कूड़े का ढ़ेर लगाते हुए देखा। ताज्जुब की बात यह है कि इसी कूड़े में सोने चांदी के गहनों के अलावा दो-तीन मोबाइल और लाखों रुपए भी थे। हालांकि सफाई कर्मचारियों ने शख्स को ऐसा करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना और कूड़े में आग लगा दी।

मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा

यहां रोचक बता यह है कि कीमती सामान और नोटों की गड्डियों में आग लगाने के बाद भी वह जोर-जोर से हंसने लगा। शख्स को ऐसा भी कहते सुना गया कि उसको बहुत जोर से ठंड लग रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने पैसों में आग लगा दी। लोगों में इसकी चर्चा फैलने के बाद यह मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। लागों में मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त यह व्यक्ति इतना धन लाया कहां से? क्या यह उसके रुपए थे या फिर किसी और के?

Updated on:
09 Feb 2021 04:08 pm
Published on:
09 Feb 2021 04:02 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी