गौरतलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश के गरीब लोगों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। इस योजना के अंतर्गत गैस का कनेक्शन लेने वाले को सरकार 1600 रुपए पहुंचाती है। दरअसल, ये पैसे सरकार आवेदक को गैस कनेक्शन खरीदने के लिए देती है। यही नहीं इसके साथ ही सरकार कनेक्शन धारक को चूल्हा खरीदने और सिलेंडर भरवाने में आने वाले खर्च के लिए किस्त की सुविधा भी देती है।