अब मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई पर एक और अभिनेत्री मॉडल ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड में चल रहे #Metoo कैंपेन में एक के बाद एक बड़ी-बड़ी हस्तियां घिरती जा रही हैं। आलोकनाथ और साजिद खान के बाद अब मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई पर एक और अभिनेत्री मॉडल ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने पुलिस में डायरेक्टर की शिकायत कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री का आरोप है कि सुभाष घई ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। आपको बता दें कि डायरेक्टर पर यौन शोषण का लगा यह दूसरा आरोप है। इससे पहले भी एक अज्ञात महिला ने सुभाष घई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
सुभाष ने पीछा किया
दरअसल, यह आरोपी जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री केट शर्मा ने लगाया है। केट का आरोप है कि सुभाष घई ने दो माह पूर्व उन्हें अपने पास बुलाया था। इस दौरान डायरेक्टर ने उससे मसाज करने के लिए कहा था। आरोप है कि जब अभिनेत्री उनका मसाज करने के बाद हाथ साफ करने चली गई तो सुभाष ने उसका पीछा किया और जरूरी बात करने के बहाने एक कमरे में ले गए। यहां पर सुभाष ने अभिनेत्री के साथ जबरदस्ती की और जबरन किस करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पहले भी लग चुका आरोप
आपको बता दें कि इससे पहले भी सुभाष घई पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि डायरेक्टर ने उसको नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार एक जब एक दिन रिकॉर्डिंग करते हुए रात हो गई तो सुभाष घई ने ड्रिंक लेनी शुरू कर दी। इस दौरान सुभाष ने महिला को भी ड्रिंक आॅफर की, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। महिला का आरोप है कि इसके बाद सुभाष गई ने उसको ड्रॉप करने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया और नशे का फायदा उठाकर उसका रेप किया। वहीं, डायरेक्टर घई ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि नामचीन लोगों पर ऐसे आरोप लगाना फैशन में शुमार हो गया है। सुभाष ने इस मामले में मानहानिक का दावा करने की बात कही है।