विविध भारत

मिशन गगनयान: अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बना खास खाना, एक साल तक रहेगा सलामत

Mission Gaganyaan ISRO ने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाया खास खाना, विशेष कंटेनर में दिया जाएगा, एक साल तक रहेगा सलामत, आधा खाकर छोड़ने पर होगा खराब

2 min read
मिशन गगनयान में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार किया गया खास खाना

नई दिल्ली।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) एक बार फिर अंतरिक्ष ( space ) में इतिहास रचने की तैयारी में जुटा है। वर्ष 2021 में अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान ( Mission Gaganyaan ) भेजने वाला है। खास बात यह है कि इसके लिए इसरो ने देशभर से चार लोगों का चुनाव भी कर लिया है।

ये चारों लोग इस मिशन के जरिए चांद पर कदम रखेंगे। इसी सिलसिल में अंतरिक्ष यात्री ( Astronauts ) जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह में विशेष प्रशिक्षण के लिए रूस रवाना होंगे। यही कारण है कि इन अंतरिक्षयात्रियों के लिए इसरो में विशेष तरह का खाना ( Food ) बनाया गया है।

ये अंतरिक्षयात्रियों के खाने का मेन्यू
गगनयान के जरिये चांद पर जाने वाले भारतीय अंतरिक्षयात्रियों को जो खाना दिया गया, उसमें एग रोल्स, वेज रोल्स, इडली, मूंग दाल का हलवा और वेज पुलाव शामिल रहे।

दिए जाएंगे फूड हीटर्स
इस खाने को मैसूर के रक्षा खाद्य अनुसंधान प्रयोगशाला में तैयार किया गया है। अंतरिक्षयात्रियों को खाना गर्म करने के लिए फू़ड हीटर्स भी दिए जाएंगे।

विशेष कंटेनर में रखा जाएगा खाना
खाने के साथ-साथ अंतरिक्षयात्रियों के पीने के लिए भी व्यवस्था की गई है। पीने में पानी और जूस दिए जाएंगे। अतंरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है, ऐसे में गगनयान अभियान में जाने वालों के लिए ऐसे विशेष कंटेनर बनाए गए हैं, जिनमें वह इसे लेकर जा सकें।

एक साल तक चलेगा खाना
आपको बता दें कि अतंरिक्षयात्रियों का यह खाना स्वस्थ है और एक साल तक चल सकता है। हालांकि एक बार पैकेट खुलने के बाद उसे 24 घंटों के अंदर खाना होगा।

आधा खाकर रख नहीं सकते खाना
आपको यह भी बता दें कि जो खाना पैकेट में से खोला जाएगा उसे आधा खाकर नहीं रखा जा सकता। पैकेट खोलते ही ये सामान्य खाने की तरह बन जाता है।

Published on:
07 Jan 2020 12:30 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर