विविध भारत

सेना दिवस पर एमएम नरवणे बोले – सीमा पर किसी ने परखने की कोशिश की तो सिखाएंगे सबक

संदीप नायक सहित 5 जवानों को मरणोपरांत सेना मेडल। चीन पर लगाया एकतरफा सीमा को बदलने का आरोप।

less than 1 minute read
गलवान जैसी हरकत हुई तो हम सिखाएंगे सबक।

नई दिल्ली। आज सेना दिवस है। सेना प्रमुख एमएम नरवाणे ने दिल्ली कैंट स्थित करिअप्पा ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर देश की सुरक्षा के लिए असाधारण वीरता और क्षमता का परिचय देने वाले शहीद सैनिकों को सम्मानित किया। 10 पैरा स्पेशल फोर्सेस यूनिट के संदीप नाइक को मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित किया। संदीप नायक ने यह सम्मान जम्मू और कश्मीर में दो आतंकवादियों को ढेर करने और अपने स्क्वाड कमांडर की जिंदगी को बचाने के लिए दिया या है। आज सेना प्रमुख ने इंडियन आर्मी के पांच जवानों को वीरतापूर्ण कार्यों के लिए मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित किया।

सेना दिवस पर सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने कहा कि आप सभी उत्तरी सीमाओं पर चीन के साथ चल रहे तनाव से अवगत हैं। हमने सीमाओं पर एकतरफा स्थिति बदलने की साजिश के खिलाफ चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मैं, देश को एक बार फिर भरोसा दिलाना चाहता हूं कि गालवान के बहादुरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

चीन के साथ सीमा विवाद का समाधान हम बातचीत और राजनीतिक प्रयासों के माध्यम से खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन किसी ने भी हमारे धैर्य की परीक्षा ली तो हम उसे सबक सिखाने का काम करेंगे।

Updated on:
15 Jan 2021 11:47 am
Published on:
15 Jan 2021 11:40 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत