विविध भारत

मुंबई: गड्ढों से होने वाली मौतों पर मनसे का विरोध प्रदर्शन, मंत्रालय के बाहर खोद डाली सड़क

राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री चंद्रकांत पाटिल के बयान से नाराज मनसे कार्यकर्ता पीडव्ल्यूडी मुख्यालय पहुंचे और वहां तोड़ फोड़ शुरू कर दी। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि दुर्घटनाओं के लिए केवल सड़कों के गड्ढों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 9:09 AM IST
mumbai pothole
मुंबई: गड्ढों से होने वाली मौतों पर मनसे का विरोध प्रदर्शन, मंत्रालय के बाहर खोद डाली सड़क

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेमहाराष्ट्र में सड़कों पर गड्ढों से हुई मौतों से नाराज मनसे कार्यकर्ताओं ने महारष्ट्र शासन के प्रशासनिक भवन 'मंत्रालय' के बाहर के बाहर सोमवार देर रात सड़कों को खोद दिया। इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सोमवार को मुंबई में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यालय में तोड़फोड़ की थी । राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री चंद्रकांत पाटिल के बयान से नाराज मनसे कार्यकर्ता पीडव्ल्यूडी मुख्यालय पहुंचे और वहां तोड़ फोड़ शुरू कर दी। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि दुर्घटनाओं के लिए केवल सड़कों के गड्ढों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

मनसे कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

तुर्बे में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के एक वीडियो क्लिप में पार्टी कार्यकर्ताओं को फर्नीचर और कार्यालय के अन्य सामान सड़क पर फेंकते हुए देखा जा सकता है। नाराज मनसे कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम को संभालने वाले राज्य मंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ नारे लगाए। 27 वर्षीय व्यक्ति की सियोन-पनवेल राजमार्ग पर स्थित तुर्बे में एक गड्ढे में गिरकर हुई मौत के बाद उग्र मनसे कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया। इससे पहले शुक्रवार की रात को, मनसे कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से लोक निर्माण विभाग के साथ एक ठेकेदार को मुंबई के सांताक्रुज़ क्षेत्र में सड़क के गड्ढे में सोने के लिए मजबूर कर दिया था।

गड्ढों में गिर जान गवां रहे लोग

बता दें कि मुंबई के उपनगरों में सड़कों की खराब स्थिति की वजह से पिछले कुछ हफ्तों में पांच लोगों की मौत हो गई है। लेकिन महारष्ट्र के सांगली में संवाददाताओं से बात करते हुए लोक निर्माण मंत्री पाटिल ने कहा था कि जब आप इस तरह की दुर्घटना के बारे में बात करते हैं, तो आप भूल जाते हैं कि पांच लाख अन्य लोग भी इन्हीं सड़कों पर यात्रा करते हैं। आप पूरा दोष अकेले सड़कों पर नहीं डाल सकते।मंत्री ने यह भी कहा कि उनके पास इन दुर्घटनाओं के बारे में सारी जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रत्येक घटना में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गड्ढों की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार जनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

कांग्रेस ने भी आलोचना

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने रविवार को कहा कि शहर की सड़कों पर बीस हजार से अधिक गड्ढे हैं की तीन सौ जैसा कि सरकार दावा कर रही है। शनिवार से कांग्रेस पार्टी ने मुंबई के गड्ढों को भरने का अभियान शुरू किया है। पार्टी ने मुंबई के नगर निकाय पर मानसून के लिए तैयार नहीं होने का आरोप लगाया।

Published on:
Also Read
View All
डाकोर मंदिर में वीआइपी कल्चर के विरोध में ट्रस्टी का घेराव

गुजरात का सोलर विलेज बना खेड़ा जिले का सुकी गांव, 78 घरों में लगे सोलर पैनल, बिजली बिल हुआ शून्य

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल राज्यमंत्री वी. सोमन्ना ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन का किया निरीक्षण

Kabra Elephant Rescue: 19 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को चौथे दिन भी नहीं किया जा सका ट्रैंकुलाइज, मायूस होकर लौटी टीम

Ambikapur News: नाबालिग बेटी ने मां से कहा- मैं मंदिर जा रही हूं, कुछ देर बाद ही सहेली का आया फोन, सुनकर मच गया हडक़ंप, चली गई जान