विविध भारत

मुंबई के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे शख्स के जेब में ब्लास्ट हुआ फोन, देखें वीडियो

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे शख्स के जेब में फोन ब्लास्ट हो गया।

2 min read
Jun 06, 2018
मुंबई के रेस्टोरेंट में खाना खा रहे शख्स के जेब में ब्लास्ट हुआ फोन, देखें वीडियो

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े आर्थिक शहर मुंबई से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे एक शख्स के जेब में फोन ब्लास्ट हो गया।

मुंबई के भांडुप इलाके की है घटना

ये भी पढ़ें

Viral Video: दो सांडों के बीच हुई ऐसी भयानक लड़ाई, बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

मामला मुंबई के भांडुप इलाके का है जहां एक रेस्टोरेंट में एक आदमी खाना खाने बैठा था तभी अचानक उसके जेब में रखा फोन ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया और लोग भागने लगे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना

आनन-फानन में फोन के मालिक को अस्पताल ले जाया गया। मुंबई के भांडुप में हुई ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना आग की तरह इलाके में फैल गई।

ज्यादा खतरनाक हो सकती थी घटना

बताया जा रहा है कि जिस तरह से इस ब्लास्ट की आवाज आई उससे ऐसा लग रहा था कि घटना और खतरनाक हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही ब्लास्ट हुआ पूरे रेस्टोरेंट में धुआं फैल गया और लोग डर से इधर-उधर भागने लगे। फोन के मालिक ने ब्लास्ट होते ही फोन को शर्ट से बाहर फेंका, जिससे उसे काफी चोटें आईं।

फोन की बैटरी गर्म होने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि फोन की बैटरी गर्म होने की वजह से ये हादसा हुआ। हालांकि अभी भी इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है कि आखिर ये आग कैसे लगी। फोन का मालिक भी अभी तक आश्चर्य में है कि अचानक ये हादसा हुआ कैसे।

पहले भी हुई ऐसी घटनाएं

बता दें इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह कई बार घटनाएं सामने आईं है। जिसमें अक्सर फोन चार्जिंग पर लगे-लगे ही फट जाते हैं।

ये भी पढ़ें

मुंबई में भारी बरसात का अलर्ट, 2005 जैसी बारिश का खतरा
Published on:
06 Jun 2018 09:18 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग