17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में भारी बरसात का अलर्ट, 2005 जैसी बारिश का खतरा

8, 9 और 10 जून को मुंबई में भारी से भारी बारिश हो सकती है। लोगों को इस दौरान घरों में रहने की सलाह दी गई है

2 min read
Google source verification
rain

मुंबई में भारी बरसात का अलर्ट, 2005 जैसी बारिश का खतरा

मुंबई। केरल में मानसून पहुंच गया है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी मानसून के महाराष्ट्र में पहुंचने से पहले राज्य के कई इलाकों सहित राजधानी मुंबई में भी भारी बारिश ने अपने होने का अहसास करा दिया है। मंगलवार को मुंबई में रात करीब आठ बजे के आसपास जोरदार बारिश हुई। झमाझम बरसात के बाद कई जगहों पर पानी भर गया है। मुंबई के पास भिवंडी में दीवार गिरने से एक की मौत हो गई है तो वहीं करीब पांच लोग घायल हो गए हैं। मुंबई में करीब 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यातायात पर भी असर पड़ा। इस हफ्ते ये परेशानियां और भी बढ़ने की संभावना है।

बड़ी खबरः Bitcoin मामले में राज कुंद्रा को ED का समन

बारिश का अलर्ट जारी
मुंबई में 8 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई है। मानसून के दौरान जोरदार बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 8 जून से 10 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है जो शहर की रफ्तार को रोक सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सप्ताह बारिश पुराने कई रेकॉर्ड्स भी तोड़ सकती है। कहा ये भी जा रहा है इस दौरान 2005 वाली बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसी स्काइमेट के अनुसार मुंबई में तेज बारिश की संभावना है। स्काइमेट के सीआईओ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 6 जून से शुरू होने वाले हफ्ते में तेज बारिश होगी। 8, 9 और 10 तारीख को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही वर्ष 2005 में हुई भीषण बरसात जैसी बारिश आने की बात भी कही है। एजेंसी के मुताबिक इस बारे में अलर्ट जारी कर देना चाहिए। एजेंसी ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।

Video: एक क्लिक में जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई कमी से लेकर विश्व पर्यावरण दिवस तक की 5 बड़ी ख़बरें

क्या हुआ था 2005 में?

करीब 13 साल पहले मुंबई ब राजधानी समेत पूरे महाराष्ट्र पर मौसम का कहर टूटा था। इसमें करीब 850 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई थीं। अकेले मुंबई में मरने वालों की संख्या करीब 400 से ज्यादा थी। कई पुरानी और जर्रर इमारतें जमींदोज़ हो गई थीं। बारिश में मुंबई का बंदरगाह करीब चार दिनों तक बंद रहा। मुंबई का हवाई अड्डा भी बंद रहा। मुबई की औद्योगिक इकाइयां ठप पड़ गई थीं। उस वक्त शेयर बाजार बंद होने के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ था। केंद्र सरकार ने तब महाराष्ट्र को बाढ़ से निपटने के लिए 500 करोड़ रुपए की तत्काल मदद की थी।