विविध भारत

Monsoon 2020: देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, अगले कुछ घंटों में दस्तक देगा मानसून

-Weather Forecast: देश के विभिन्न राज्यों में मानसून ( Monsoon 2020 ) दस्तक देने को तैयार है।-मौसम विभाग ( IMD Forecast ) का कहना है कि मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है।-महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों में दस्तक देने के बाद अगले 48 घंटों में मुंबई ( Monsoon in Mumbai ) समेत अन्य इलाकों में पहुंचा जाएगा। -मौसम विभाग ( Heavy Rain Alert ) ने अगले 48 घंटे में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, दिल्लीवासियों को मानसून के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
2 min read
monsoon 2020 forecast today imd heavy rain alert in mumbai many states
Monsoon 2020: देश के कई राज्यों में होगी झमाझम बारिश, अगले कुछ घंटों में दस्तक देगा मानसून

नई दिल्ली।
Weather forecast देश के विभिन्न राज्यों में मानसून ( Monsoon 2020 ) दस्तक देने को तैयार है। मौसम विभाग ( IMD Forecast ) का कहना है कि मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के ज्यादातर इलाकों में दस्तक देने के बाद अगले 48 घंटों में मुंबई ( Monsoon in Mumbai ) समेत अन्य इलाकों में पहुंचा जाएगा। छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और बिहार में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थिति अनुकूल है। मौसम विभाग ( Heavy rain alert ) ने अगले 48 घंटे में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, दिल्लीवासियों को मानसून के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

यहां पहुंचा मानसून
स्काईमेट के अनुसार, 12 जून को मानसून मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में आगे बढ़ा है। इसके साथ ही तेलंगाना के लगभग सभी हिस्सों को कवर कर लिया है। छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में को कवर करते हुए ओडिशा के अधिकांश हिस्सों को पार कर लिया है। पश्चिम बंगाल, कोलकाता में भी मानसून पहुंच चुका है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी मानसून ने प्रगति की है। 11 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र, गोवा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में दस्तक दी थी।

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट ( Heavy Rain in Mumbai )
मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 और 14 जून तक मुंबई में भारी बारिश से हाल बेहाल हो सकता है। मौसम विभाग के मुंबई केंद्र के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने कहा, "मानसून मुंबई में अपना रंग दिखा सकता है। अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कई इलाकों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश ( Rain Forecast )
अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, केरल, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिल सकती है। दक्षिणी राजस्थान, पंजाब, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

Updated on:
13 Jun 2020 11:36 am
Published on:
13 Jun 2020 09:48 am