पिछले 24 घंटे में राज्य में 127 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 3,717 हो गई है। मुंबई ( Mumbai ) की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां 1,366 नए मामले सामने आए हैं और 90 लोगों की मौत हुई है। केवल मुंबई में संक्रमितों की संख्या 55,451 हो गई है जबकि यहां अब तक 2,044 लोगों की जान इस वायरस के संक्रमण से गई है।