विविध भारत

Monsoon 2020 Forecast: मानसून को लेकर अच्छी खबर, 48 घंटों में बदलेगा देश के मौसम का मिजाज

-Weather Forecast: दक्षिण-पश्चिम मानसून ( Monsoon 2020 ) को लेकर मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने खुशखबरी दी है।-मानसून ( Monsoon 2020 Date ) अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। तटीय कर्नाटक और केरल के बाद मानसून ने दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे दी है।-अगले दो से तीन दिन में पूर्वोत्तर भारत में मानसून ( Monsoon 2020 Update ) दस्तक दे सकता है।

3 min read
monsoon_2020_forecast.jpg
More monsoon rains in June, rainfall figures lagging behind in July

नई दिल्ली।
Weather forecast दक्षिण-पश्चिम मानसून ( Monsoon 2020 ) को लेकर मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने खुशखबरी दी है। मानसून ( Monsoon 2020 Date ) अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। तटीय कर्नाटक और केरल के बाद मानसून ने दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दस्तक दे दी है।

अगले दो से तीन दिन में पूर्वोत्तर भारत में मानसून ( Monsoon 2020 Update ) दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में बारिश ( Rain ) का दौर शुरू हो जाएगा। राजधानी दिल्ली ( Delhi NCR Weather ) समेत उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी से अगले 48 घंटों में कुछ राहत मिलने के आसार है। हालांकि, बुधवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन, 11 जून के बाद बारिश का दौर शुरू हो होगा, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

महाराष्ट्र में मानसून को लेकर आ सकती है अच्छी खबर
स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ कोंकण, महाराष्ट्र, तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों में मानसून आगे बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्टम के चलते मानसून का प्रभाव तेज हो गया है। आगामी कुछ दिनों में मानसून पूर्वोत्तर से आगे बढ़कर पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में पहुंच जाएगा। इसके अलावा मानसून कर्नाटक और रायलसीमा के भागों को पार करते हुए तेलंगाना पहुंचेगा। जल्द ही मुंबई समेत महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में भी मानसून के आने की अच्छी खबर मिल सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश ( IMD Heavy Rain Alert )
अगले 48 घंटों में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 10 से 16 जून के बीच तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा विक्षोभ के चलते तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तटीय ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, पूर्वी बिहार में बारिश हो सकती है। लेकिन, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। हालांकि, 11 जून के बाद बारिश के आसार बने हुए हैं।

मध्य प्रदेश में प्री मानसून ( Pre-Monsoon ) की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, दो-तीन दिन में मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 5 संभागों में बारिश के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद,जबलपुर, संभाग में अगले 48 घंटों में प्री मानसून की बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि 10 जून के बाद मानसून की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Updated on:
10 Jun 2020 10:49 am
Published on:
10 Jun 2020 10:47 am