विविध भारत

मौसम अलर्टः टला नहीं चक्रवात डे का खतरा, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आंधी के साथ आएगी बारिश

अगले दो दिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की आशंका

2 min read
मौसम अलर्टः टला नहीं चक्रवात डे का खतरा, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आंधी के साथ आएगी बारिश

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। चक्रवात डे ने शुक्रवार को ओडिशा में अपना रंग दिखाते हुए आंध्रप्रदेश की ओर रुख किया। चक्रवात के चलते ओडिशा में गुरुवार से ही बारिश शुरू हो गई थी जो शुक्रवार को भारी बारिश में बदल गई। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात का असर देश के कई राज्यों पर पड़ेगा। दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में अगले 24 से 48 घंटे अच्छी बारिश होगी। इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिन जमकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक चक्रवात डे ओडिश से जरूर गुजर गया है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

ओडिशा में बाढ़ जैसे हालात

ये भी पढ़ें

बिहार: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के शूटर की दिनदहाड़े हत्या, कई संगीन मामलों में था आरोपी

चक्रवात डे शुक्रवार की सुबह ओडिशा में गोपालपुर के पास समुद्री तट को पार कर गया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। राज्य के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान डे 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है और शुक्रवार सुबह दक्षिण ओडिशा और गोपालपुर के पास पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश के तट को पार गया है। यह पश्चिम-उत्तर पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ता रहेगा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्द्रता का स्तर 87 और 37 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग ने शनिवार तक मौसम सुहावना रहने और अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

इन राज्यों पर पड़ेगा असर
राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

वेस्ट यूपी में जमकर बरसेंगे बदरा
उत्तराखंड से उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक कम दबाव के क्षेत्र का असर वेस्ट यूपी में भी दिखने लगा है। आसमान पर छाए बादलों के बीच देर शाम हुई बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार २३ और २४ को अच्छी बारिश के आसार हैं। इस दौरान आंधी भी आ सकती है।

महाराष्ट्र में जोरदार बारिश

शनिवार सुबह से ही महाराष्ट्र में मानसून मेहरबान दिखा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। मुंबई के चेंबुर इलाके में तो आलाम ये रहा कि सुबह ही सड़कों पर पानी जमा होे लगा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

हिमाचल में तीन दिन तक हाई अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून के करीब एक पखवारे तक शिथिल रहने के बाद अब प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने एक बयान में कहा, कुछ क्षेत्रों में सोमवार तक भारी बारिश हो सकती है। 23 और 24 सितम्बर को मध्य और निचले पहाड़ी इलाके में कुछ जगहों पर तेज और कुछ जगहों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ 25 सितम्बर तक सक्रिय रह सकता है।

ये भी पढ़ें

पूर्वांचलियों को रिझाने अमित शाह रविवार को रामलीला मैदान में रैली को करेंगे संबोधित, भरेंगे चुनावी हुंकार
Updated on:
22 Sept 2018 08:47 am
Published on:
22 Sept 2018 07:42 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत