विविध भारत

समय से 17 दिन पहले छाया मानसून, देश के आखिरी छोर तक पहुंचा

मैट के एडिशनल डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मानसून पूरे देश में छा गया है।
2 min read
Jun 30, 2018
mansoon
समय से 17 दिन पहले छाया मानसून, देश के आखिरी छोर तक पहुंचा

नई दिल्ली। मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार 17 दिन पहले मानसून पूरे देश में छा गया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून देश के अंतिम छोर माने जाने वाले श्रीगंगानगर पहुंच गया है। बता दें कि श्रीगंगानगर पश्चिम राजस्थान का भाग है और मानसून अमूमन यहां पर 15 जुलाई तक पहुंचता है।

मैट के एडिशनल डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मानसून पूरे देश में छा गया है। हालांकि मानसून पूरे देश में एक जुलाई तक ही पहुंचता है, बावजूद इसका श्रीगंगानगर समेत वेस्ट राजस्थान के कुछ भाग बच जाता है। महापात्रा ने बताया कि मानसूनी सीजन की समयावधि एक जुलाई से 30 सितंबर के बीच है। केरल में सामान्य तौर पर एक जून को मानसून की दस्तक होती है, लेकिन इस बार 29 मई को ही वहां मानसून पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में 70 प्रतिशत तक मानसूनी बारिश हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। इस बीच कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर बदली का असर रहेगा और 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जिससे गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।


वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई मानसूनी बारिश के चलते शुक्रवार को गर्मी से राहत है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में भी राज्य में मानसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य में शुक्रवार की सुबह से गर्मी का असर बीते दिनों के मुकाबले कम है। अधिकांश हिस्सों में हल्के बादलों का डेरा है, जिससे बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई भागों में बादल बरसे, जिससे तापमान में गिरावट आई है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Published on:
30 Jun 2018 07:47 am
Also Read
View All
Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य