विविध भारत

मानसून ने तय समय से दो दिन पहले दी दस्तक, भारी बारिश के साथ हो सकती है जुलाई की शुरुआत

दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में मानसून के दस्तक देने से मौसम सुहाना बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 3:31 PM IST
Monsoon
मानसून ने तय समय से दो दिन पहले दी दस्तक, 1 और 2 जुलाई को हो सकती है भारी बारिश

नई दिल्ली। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से राहत देने के लिए मॉनसून दिल्ली सहित देश के कई राज्यों राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पहुंच गया है।
तय समय से दो दिन पहले मॉनसून के दिल्ली पहुंचने से उसे लेकर बेसब्री से हो रहा इंतजार भी अब खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के शेष बचे हिस्सों में मॉनसून गले दो से तीन दिन में पहुंच सकता है।

दिल्ली का पारा लुढ़का

वहीं मॉनसून के पहुंचते ही बारिश ने गर्मी से बेहाल जनता को बेहद राहत पहुंचाई है। शुक्रवार सुबह तड़के हुई बारिश ने दिल्ली का पारा और लुढ़का दिया है। पारा गिरने की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है। लेकिन तब भी धूप और बादल की आंख मिचोली चल रही है, जिससे गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है।

उमस भरी गर्मी से मिली राहत

दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार दोपहर में हुई बारिश के बाद से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली शुरू हो गई थी। बता दें कि सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढे आठ बजे तक 20.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी। साथ ही शाम साढ़े पांच बजे तक तथा देर शाम भी बारिश दर्ज की गई।

अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून पूरे देश में पहुंचेगा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 3 जुलाई तक अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 30 जून, 1 और 2 जुलाई को बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून पूरे देश में पहुंच जाएगा। बता दें कि आम तौर पर राजधानी दिल्ली में मॉनसून सामान्य रूप से 29 जून को पहुंचता है। वहीं, पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर में यह सबसे अंत में 15 जुलाई को पहुंचता है।

तय समय से पहले ही पहुंचा था मॉनसून

गौरतलब है कि इस साल मॉनसून तय समय से तीन दिन पहले 28 मई को केरल पहुंचा था। महीने के शुरुआत में ही मॉनसून पश्चिमी तटों से भी टकराया, लेकिन बीच में सुस्त और कमजोर मानसून में अब अच्छी सक्रियता दिखाई दे रही है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Baby Elephant Died: अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मिला बेबी एलीफैंट का शव, वन विभाग को नहीं लगी भनक

Big Incident in Surguja: 2 साल के मासूम ने चबा लिया पॉप-पॉप पटाखा, मुंह में फटा और हो गई मौत, गोद में शव लेकर बिलखता रहा पिता