22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश में इंफेक्शन और बीमारियों से रहना है दूर तो इस चीज का पिएं जूस

ये स्किन की बीमारियों से बचाने में है मददगार, इससे नाखून भी होते हैं मजबूत

4 min read
Google source verification
monsoon

बारिश का मौसम आते ही इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस वक्त इम्यून पॉवर भी कमजोर हो जाता है, जिसके चलते वायरल बुखार हो सकता है। इन सबसे बचने के लिए अनानास का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाता है।

monsoon

अनानास के रस में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और बीटा कैरोटीन होते हैं। ये बॉडी को इंफेक्शन से बचाते हैं। साथ ही इम्यून पॉवर को भी बूस्ट करते हैं। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति को जल्दी—जल्दी बीमारी नहीं होगी।

monsoon

अनानास का जूस वायरल बुखार में भी बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन्स एवं मिनरल्स शरीर में मौजूद बैक्टीरिया के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाते हैं। जिससे कीटाणु शरीर पर अपना कब्जा नहीं जमा पाते हैं। ऐसे में व्यक्ति रोग मुक्त रहेगा।

monsoon

मानसून आते ही कई लोगों को जोड़ों में दर्द की भी शिकायत आती है। जिससे उन्हें चलने व बैठने में दिक्कत होती है। इस परेशानी को दूर करने में भी पाइनएप्पल का जूस बहुत लाभकारी है। इसमें एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी हीलिंग तत्व होते हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। जिससे गठिया, पैर एवं कमर दर्द में राहत मिलती है।

monsoon

बारिश के मौसम में बाजार में मिलने वाले खुले खाद्य पदार्थ खाने एवं बासी खाना खाने की वजह से कई बार पेट की समस्या हो जाती है। लोगों को कब्ज की भी शिकायत होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह एवं दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास अनानास के रस में काला नमक डालकर पीने से दो—तीन दिन में दिक्कत दूर हो जाएगी।

monsoon

अनानास के रस में काफी मात्रर में विटामिन ए और बी पाया जाता है, इसलिए ये नाखूनों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। मानसून के मौसम में कई लोगों को नाखून टूटने एवं नमी के चलते बालों के झड़ने की समस्या होती है। इससे बचने के लिए भी रोजना एक गिलास अनानास का रस पीना फायदेमंद होता है।

monsoon

इसमें प्रचुर मात्रा में सोडियम भी होता है, जो दांतों के लिए बहुत लाभकारी होता है। अनानास का जूस रोजाना पीने से दांत दर्द, मसूड़ो से खून आना, मुंह से बदबू आना आदि परेशानी दूर हो जाएगी।

monsoon

मानसून के मौसम में शरीर में आलस्य आने लगता है। इसे दूर करने के लिए भी पाइनएप्पल बहुत उपयोगी है। इसमें मौजूद विटामिन्स नए कोशिकाओं और ऊतकों को निर्माण कर शरीर को एनर्जी देते हैं। इससे स्वास्थ भी सही रहता है।

monsoon

अनानास के रस में मैग्नीशियम भी खूब पाया जाता है। ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीते रहने से हड्डियां मजबूत हो जाती है। साथ ही अर्थराइटिस की परेशानी से छुटकारा मिलता है। ये बोन्स को लचीला बनाने में भी मदद करता है।

monsoon

बारिश के मौसम में स्किन फंगस एवं रैशेज की समस्या आदि है। इसे दूर करने में भी अनानास का जूस बहुत उपयोगी है। इसमें मौजूद विटामिन सी और अमीनो एसिड त्वचा के सेल्स को ठीक करता है। साथ ही स्किन को हाइड्रेड रखने में मदद करता है।

monsoon

बारिश का मौसम आते ही फ़्लू होने का भी डर रहता है। इससे सबसे ज्यादा असर आंखों को हो सकता है। इंफेक्शन के चलते आंखों में जलन, पानी आना, लाल होना आदि समस्याएं आ सकती हैं। इसके अलावा मानसून में गले में दर्द, टॉसिल आदि का भी खतरा होता है।