विविध भारत

किसानों को मुफ्त में गाय देगें धोनी, तैयार कर रहे हैं स्पेशल नस्‍ल

धोनी अपनी डेयरी के लिए विदेशों से 72 गाय भी ले कर आए हैं। ये गाय फ़्रांस की फ्रीजियन, साहीवाल नस्ल की हैं। इनके आलावा वे सैकड़ों गीर नस्ल की गायों को लाने की तैयारी कर रहे हैं।

2 min read
Dec 04, 2020
MS Dhoni is busy preparing special breed of cow
MS Dhoni is busy preparing special breed of cow

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे अधिक लोकप्रिय कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट की पारी छोड़ने की बाद किसान बन चुके हैं। धोनी ने अपने रांची के सेम्बो गांव में 43 एकड़ का एक नया फार्म हाउस बनाया है। जहां वे खेती और डेयरी पालन कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पूर्व कप्तान फार्म हाउस में सब्जी, दूध के अलावा मछली पालन और मुर्गी पालन करने की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं वे अपनी डेयरी के लिए विदेशों से 72 गाय भी ले कर आए हैं। ये गाय फ़्रांस की फ्रीजियन, साहीवाल नस्ल की हैं। इनके आलावा वे सैकड़ों गीर नस्ल की गायों को लाने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक धोनी खुद इन गायों की सेवा करते है। इनको चारा डालने से लेकर इनके हर तरह से देखभाल करते है। मिली जानकारी के मुताबिक धोनी अपने फार्म में 300 गाय रखने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल 75 गाय से उनके डेयरी से 400 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है।

धोनी के फार्म मे काम कर रहे एक शख्स के मीडिया से बात करते हु बताया कि धोनी गाय की कई बेहतर ब्रीड तैयार करने में लगे हैं। वे इनमें से कुछ गाय किसानों को भी देगें। जिसके लिए वे कोई पैसा नहीं लेंगे।

बता दें अभी कुछ दिनों पहले धोनी ने अपने फार्म में कड़कनाथ मुर्गा मंगाया था। धोनी के पास फिलहाल 2000 कड़कनाथ मुर्गा हैं और उन्होंने लगभग 5 हज़ार कड़कनाथ का ऑर्डर भी दे दिया गया है।

Published on:
04 Dec 2020 03:58 pm