विविध भारत

एक फरवरी से सभी के लिए शुरू हो जाएगी मुंबई लोकल ट्रेन, राज्य सरकार ने दी अनुमति

एक फरवरी से लोकल में आम लोगों को सफर की उद्धव सरकार ने दी अनुमति कोरोना महामारी के चलते पिछले साल के मार्च से सस्‍पेंड थी लोकल ट्रेन
less than 1 minute read
Jan 29, 2021
Mumbai local train will start for public from February 1
Mumbai local train will start for public from February 1

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन की सेवा पिछले साल के मार्च से रोक दी गई थी। अब महाराष्‍ट्र सरकार ने इसे फिर से आम जनता के लिए शुरू करने का फैसला किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई लोकल ट्रेन सेवा 1 फरवरी से जनता के लिए शुरू हो जाएगी।हालांकि अभी तय टाइम स्लॉट में ही यात्री सफर कर सकेंगे। महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के ऑफिस की ओर से कहा गया ‘लोकल ट्रेन को सोमवार से लोगों के लिए शुरू किया जाएगा। लेकिन अभी इसे तय समय के शेड्यूल के अनुसार ही चलाया जाएगा।’

CM ऑफिस के आदेश के मुताबिक लोकल की पहली सेवा लोगों के लिए प्रात: 7 बजे तक शुरू होगी और शाम चार बजे चलेगी। वहीं आखिरी ट्रेन रात 9 बजे की होगी।शाम चार बजे से लेकर रात 9 बजे के पहले तक के समय मेें जरूरी सेवाओं-जैसे फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्‍थ केयरवर्कर्स से जुड़े लोग ही यात्रा कर सकेंगे।

बता दें कोरोना महामारी की वजह से लोकल की सेवा बंद कर दी गई थी।लेकिन बाद में इसे विशेष कैटेगरी जैसे महिलाओं और जरूरी सेवाएं प्रदान करने वालों के लिए शुरू कर दिया गया था। लेकिन नए आदेश के अनुसार अब सभी लोग लोकरट ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं

Published on:
29 Jan 2021 03:41 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर