विविध भारत

जुहू बीच पर मछुआरे को मिला कुछ ऐसा, लोग तो लोग पुलिस के भी उड़ गए होश

जुहू के कोलीवाड़ा बीच पर पुलिस को लड़की की लाश बरामद हुई है। पुलिस की जांच में हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि ये लड़की है कौन।
2 min read
Dec 07, 2017
juhu beach

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई में उस वक्त लोगों के हाथ-पांव फूल गए जब उन्होंने जुहू बीच पर एक थैला देखा। दरअसल उस थैले में एक युवती की लाश पड़ी हुई थी। बता दें कि जुहू मुंबई के रिहायशी इलाकों में आता है। जहां काफी घनी आबादी रहती है। लेकिन जब लाश के बारे में पता चला तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि थैले में मिली लड़की लाश पर कई जगह चोट के निशान मिले। इतना ही नहीं थैले में कैसे भी करके उसे फिट करने के लिए बॉडी के हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए थे।

जुहू के कोलीवाड़ा बीच पर पुलिस को लड़की की लाश बरामद हुई है। पुलिस की जांच में हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि ये लड़की है कौन। बॉडी को देखकर पुलिस ने अंदाज़ा लगाते हुए कहा है कि इसकी उम्र करीब 22 साल से 24 साल तक हो सकती है। बीच पर थैले में मिली लड़की की लाश को सबसे पहले एक मछुआरे ने देखा था, जिसका नाम मुकेश है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने देखा कि लड़की ने हरे रंग का नाइटी पहना था और उसकी गर्दन में मंगलसूत्र भी था।

बॉडी का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया जा चुका है। पुलिस अधिकारी परमजीत दहिया ने बताया कि शुरुआती जांच में ये मर्डर केस ही लग रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। पुलिस ने जब मछुआरे से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के साथ वहां घूम रहा था। तभी उसने एक थैला देखा, जिसमें से किसी के पैर दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि लड़की की बॉडी पर एक टैटू भी बना हुआ है, जिससे काफी मदद मिल सकती है।

Published on:
07 Dec 2017 05:11 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी