विविध भारत

मुंबई में कोरोना के 8832 नए केस मिले, 20 की मौत

मुंबई में नए कोरोना मरीजों की संख 8 हजार से ऊपर पहुंच गई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2021, 8:36 PM IST
untitled_8.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों ने उद्धव सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। अकेले मुंबई में ही नए कोरोना मरीजों की संख 8 हजार से ऊपर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मुंबई में कोरोना के 8832 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान 20 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि बीते दिन 5352 लोगों ने कोरोना को हराया है।

कोरोना वायरस मामलों में भारी वृद्धि से चिंतित, पुणे प्रशासन ने कड़े कदम उठाने की घोषणा की है, जिसके तहत एक सप्ताह के लिए शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कफ्र्यू लगाना जाएगा। शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। यही नहीं पुणे में अगले एक सप्ताह तक होटल, सिनेमा, रेस्टोरेंट और लोकल बसें भी बंद रखी गई हैं।

Updated on:
2 Apr 2021, 8:36 PM IST
Published on: