2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू कोरोना: पुणे में अगले 7 दिनों तक होटल, सिनेमा व रेस्टोरेंट बंद, जानिए कब से लागू होगा फैसला?

पुणे प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए शहर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 2 Apr 2021, 3:39 PM IST

untitled.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बीच पुणे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना से बचाव के लिए उठाए गए नए कदम के अनुसार शहर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इसके साथ ही अगले सात दिनों तक लोकल बस सेवा, होटल, सिनेमा व रेस्टोरेंट भी बंद रहेंगे। पुणे प्रशासन का यह फैसला कल यानी शनिवार से लागू होगा। पुणे प्रशासन के अनुसार शहर में तेजी से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना के फिर मिले 43 हजार से ज्यादा केस, 249 लोगों की मौत

आपको बता दें कि महाराष्ट्र देश का सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य है। यहां रोजाना मिलने वाला कोरोना मरीजों का आंकड़ा 43 हजार के पार निकल गया है। जबकि यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों चिंतित नजर आ रहे हैं। यहां तक कि महाराष्ट्र सरकार हालात न संभलने की स्थिति में लॉकडाउन जैसे विकल्पों पर भी विचार करने लगी है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के पीछे लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।