विविध भारत

मुंबई पर मेहरबान मानसूनः 30 मिनट की बारिश के बाद 22 ब्रिज हुए ब्लॉक, सड़कों पर लगा जाम

Mumbai Weather Update 30 मिनट की बारिश में 22 ब्रिज हुए ब्लॉक रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक हर जगह बारिश का असर

2 min read

नई दिल्ली।मानसून ( Monsoon ) ने एक बार फिर करवट ली है। इस बार महाराष्ट्र पर मानसून जमकर महरबान हुआ है। जैसा कि पहले ही भारतीय मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी कर दी गई थी कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। हुआ भी वैसा ही, माया नगरी मुंबई में ( mumbaiweather update ) शुक्रवार की सुबह ही बरसात के साथ हुई। देखते ही देखते देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ( mumbai rain ) के कई इलाकों में पानी भर गया। 30 मिनट की बारिश में ही 22 ब्रिज (पुल) ब्लॉक हो गए।

गर्मी से राहत, सड़कों पर आफत
मुंबई में हुई जोरदार बारिश ( rain in mumbai ) के बाद लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई लेकिन सड़कों पर ये पानी आफत बन गया। स्कूल और दस्फतर जाने के वक्त पर ही जल भराव के चलते सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

तापमान में आई जबरस्त गिरावट
मुंबई और आस-पास के इलाकों में हुई मानसून की बारिश ने तापमान को भी तेजी से लुढ़काया। पारा 32-34 से गिरकर 27 डिग्री के आस-पास पहुंच गया। इससे माया नगरी के लोगों ने काफी राहत भरी सांस ली।

इन इलाकों में जल जमाव की स्थिति
मुंबई में शुक्रवार को शुरू हुई बारिश ने कई इलाकों में आफत का काम किया है। इसके चलते धारावी, अंधेरी, कांदिवली, वसई, बोरिवली जैसे इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। यही नहीं कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश होने के कारण यहां पर जन जीवन खासा प्रभावित हुआ है।

BMC की खुली पोल

मुंबई में शुक्रवार को हुई बारिश का आलम यह है कि यहां सिर्फ 30 मिनट हुए बारिश में ही 22 ब्रिज ब्लॉक हो गए हैं। जिससे रोजाना तकरीबन 1 लाख से ज्यादा लोग गुजरते हैं। मुंबई के रहवासी हरदीप सिंह ने एक वीडियो ट्वीट कर मुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन पर तंज भी कसा है, कि ये कैसी तैयारी है?

लोकल ट्रेन और एयरपोर्ट के हालात
मुंबई में शुरू हुई बारिश के बाद स्टेशनों की हालत भी कई पोल खोल रही हैं। मुंबई निवासी उमेश ने एक ट्वीट के जरिये नेरुल स्टेशन का एक वीडियो साझा किया है जिसमें प्लेटफॉर्म नंबर तीन की छत से पानी रिस रहा है। छत को ध्यान से देखें तो ये किसी हादसे को निमंत्रण देती दिखाई दे रही है।

उधर...लोकल ट्रेन के प्रभावित होने को लेकर फिलहाल कोई बड़ी अपडेट नहीं है, लेकिन एयरपोर्ट पर जरूर इसका असर पड़ता दिख रहा है। मुंबई एयरपोर्ट के पास विजिबिलिटी भी कम हो गई है। अभी एयरपोर्ट पर विजिबिलटी 700 मीटर के आसपास बताई जा रही है। इसकी वजह से उड़ान में दिक्कत आ सकती है। इस दौरान 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

महिंद्रा ने शेयर किया महिंद्रा टॉवर का वीडियो
उधर..महिंद्र के मालिक और कारोबारी आनंद महिंद्रा ने भी एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने वर्ली में बने महिंद्र टावर्स के आर्किटेक्ट का वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने इस टॉवर को आर्किटेक्ट करने वाले राजा एएडेरी की प्रशंसा भी की है।

Updated on:
28 Jun 2019 10:10 pm
Published on:
28 Jun 2019 12:53 pm
Also Read
View All